Biharराजनीतिराज्य

क्रिसमसः सीएम और डिप्टी सीएम ने अपने-अपने अंदाज में मनाया क्रिसमस

CM and Deputy CM on Christmas:  क्रिसमस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं दीं और अपने अपने अंदाज में त्योहार मनाया। एक ओर जहां सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर क्रिश्चियन समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी तो वहीं तेजस्वी यादव परिवार के लोगों के साथ क्रिसमस पर मस्ती करते नजर आए।

की सुख, शांति और समृद्धि की कामना

सीएम और डिप्टी सीएम ने इस अवसर पर अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट भी किया। सीएम नतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बताया कि उन्होंने इस त्योहार के अवसर पर एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की और ईसा मसीह से राज्य की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

https://twitter.com/NitishKumar/status/1739241609374707763

तेजस्वी ने परिवार संग की मस्ती

वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव क्रिसमस पर मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंने परिवार संग यह त्योहार मनाया। इस संबंध में एक वीडियो पर एक्स अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में तेजस्वी बेटी कात्यायनी के साथ मस्ती करते देखे जा सकते हैं। वीडियो में उनकी मां और बड़े भाई तेज प्रताप भी दिख रहे हैं। उन्होंने प्रदेश वासियों को त्योहार की बधाई दी।

दीं शुभकामनाएं

उन्होंने अपने मैसेज में कहा, इस मौसम में आप पर प्यार की रोशनी चमकती रहे और आपका जीवन अनंत आशीर्वाद से भर जाए। यह त्योहार सभी के लिए अधिक चमक, प्रेम, प्रकाश, खुशी, शांति, समृद्धि और सद्भाव लाए। सभी को अनंत खुशियों, चमक और उल्लास से भरे मौसम की शुभकामनाएं। 

https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1739298354818080869

ये भी पढ़ें: Bihar: कैबिनेट बैठक में 29 एजेंडों पर मुहर, नियोजित शिक्षकों के लिए खुशख़बरी

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button