Chhattisgarh

Chhattisgarh: 25 करोड़ की लागत से बन रहा श्री सियाराम दरबार, निकाली भव्य शोभायात्रा

Chhattisgarh: 5 एकड़ भूमि जिसमें 54 हजार फीट में बनेगा श्री सियाराम दरबार मंदिर, वही सिद्ध गणेश मंदिर में 11 सौ महिलाओं ने भव्य शोभा यात्रा निकाल कर शक्ति मंदिर पहुंची। जिसके बाद आज विधि विधान एवं मंत्रोच्चार कर 25 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाला श्री सियाराम दरबार का भूमि पूजन एवं नीव रखी गई है।

इस मंत्रोचार में जिला एवं विधानसभा के हजारों की संख्या में लोग यज्ञ में आहुति देने के लिए शामिल हुए। इसी के साथ ही भंडारे की व्यवस्था भी की गई थी। देर रात तक चली श्री सियाराम दरबार के निर्माण से पूरे छत्तीसगढ़ में आस्था का केंद्र बिंदु दिखेगा रमणीक दर्शनी स्थल रहेगा।

विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने 2 साल पूर्व चैत्र नवरात्र के दिन रामलीला मंच पर हजारों लोगों के समक्ष संकल्प लिया था जो पूरा किया जा रहा है। जिसकी आज भूमिपूजन की नीव  रखी गई। नवागढ़ के आसपास में गेट को तोरण से भी सजाया गया। पूर्व अयोध्या राम मंदिर से मिट्टी और सरयू नंदी से जल भी लाया गया था।

रिपोर्ट- दुर्गा प्रसाद सेन

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: रायपुर समेत पूरे प्रदेश में गर्मी का कहर, तापमान 41.5 के पार  

Related Articles

Back to top button