Chhattisgarh

Chhattisgarh: भिलाई दौरे पर प्रियंका गांधी, महिला समृद्धि सम्मेलन में की शिरकत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिसे लेकर प्रदेश में सियासी हलचल भी तेज हो गई है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया गया। इसके बाद अब प्रियंका गांधी भिलाई पहुंची हैं। भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन के नाम से एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा कई मंत्री मौजूद हैं।

सुआ नर्तकों संग प्रियंका गांधी ने किया नृत्य

छत्तीसगढ़ में सुवा नाच बेहद लोकप्रिय है। दीपावली के आसपास सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह नृत्य करती हैं।  इसके माध्यम से वे अपने सुखदुख साझा करती हैं। सुवा गीत के माध्यम से वे अपनी आवाज की भी अभिव्यक्ति करती हैं और अपने समय के समाज के बारे में भी बताती हैं। तोते के जैसे हरे वस्त्रों में समूह में किया गया यह नृत्य बेहद आकर्षक होता है। प्रियंका गांधी ने जब यह नृत्य देखा तो वे भी सुआ नर्तकों के साथ समूह में शामिल हो गईं और साथ ही थिरकने लगीं।

ये भी पढ़ें:Chhattisgarh: प्रियंका गांधी भिलाई में महिला सम्मेलन को करेंगी संबोधित, सीएम बघेल ने किया स्वागत

Related Articles

Back to top button