Chhattisgarh

Chhattisgarh: 137 करोड़ से ज्यादा लागात वाले 154 कार्यों का CM बघेल किया लोकार्पण

Chhattisgarh: प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशवासियो से भेंट-मुलाकात अभियान के तहत धमतरी विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान सबसे पहले ग्राम अछोटा पहुंचे जंहा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित परिधान सिलाई सेंटर का अवलोकन किया। वही मुख्यमंत्री ग्राम अछोटा में गढ़कलेवा का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में जिले के पहले वाई-फाई जोन का शुभारंभ किया और स्व सहायता समूह की महिलाओ से चर्चा की। वही अछोटा में बुनकर गुड़ी का लोकार्पण भी किया। जिससे हथकरघा उद्योग से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी।

137 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत के 154 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

 मुख्यमंत्री ग्राम भटगांव और सोरम के सरहद पर स्थित चन्द्र मौली माता मंदिर भी पहुंचे और माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर सिहावा की विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, नान के अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत धमतरी विधानसभा के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने कुल 137 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत के 154 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगो से उनकी समस्याओ को सुन कर उनका मौके पर ही निदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओ के बारे में लोगो से सीधा संवाद कर योजनाओ के बारे में जाना। वही मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न घोषणाए भी की जिसमें आमदी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने,ग्राम पंचायत भटगांव के औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मनराखन देवांगन के नाम पर करने….ग्राम तुमराबहार व देवपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा।  ग्राम मोंगरागहन में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी। ग्राम देवपुर के हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा। इसी को साथ सीएम ने और भी कई अन्य योजनाओं का लोकार्पण किया।  

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: शराब घोटाले पर CM बघेल का बयान ‘राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश’

Related Articles

Back to top button