Chhattisgarhराज्य

Chattisarh News: जादू टोना के शक में महिला से की मारपीट, गर्म लोहे से जलाए बाल, गंभीर रुप से घायल वृद्ध महिला

Chattisarh News:

छत्तीसगढ़(Chattisarh News) के मस्तूरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर जिले में केवल शक के बिनाह पर महिला के साथ क्रूर व्यवहार किया गया। जिसे लेकर इस समय काफी चर्चा की जा रही है। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला

जादू टोना का शक में किया ऐसा व्यव्हार

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में महिला के साथ मारपीट की गई है। बात यहीं तक नहीं थमी। बताया जा रहा है कि मारपीट के साथ-साथ वृद्ध महिला के शरीर और बालों को भी जला दिया गया है। कहा जा रहा है कि देर रात कुछ लोग महिला के आवास पर आकर उन्हें बाहर ले गए। जिसके कुछ ही देर बाद महिला की चीख पुकार सुनाई देने लगी।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में रहने वाली भूरीबाई सोनवानी (70) गृहणी हैं। गुरुवार देर रात को वह अपने घर पर ही थीं। जब इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है देर रात 12 बजे कुछ लोग बृद्ध महिला को अपने साथ बाहर की ओर ले गए। हालांकि इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं थी।

यह भी पढ़े:Ram Mandir Ayodhya: कांग्रेस क्यों नहीं होगी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल?,पूर्व CM अशोक गहलोत ने दिया जवाब

वृद्ध महिला के बाहर जाने के कुछ ही देर बाद चीख-पुकार सुनाई देना शुरु हो गई। जिसे सुनकर परिजन सतर्क हुए और महिल को बचाने के लिए बाहर गए। वहीं इस घटना में महिला महिला के बेटे अमृतलाल सोनवानी ने जानकारी देते बताया कि गांव के ही केजउ राठौर, उसकी पत्नी मथुरा, बेटा सुरेश, सुरेंद्र, बिजलीरानी, लक्ष्मीरानी, बहू कुमकुम और उसके परिवार ने मारपीट की है। 

बाहर से बुलवाए थे दो तीन लोग

महिला के बेटे ने इस घटना में जानकारी देते हुए कहा कि केजउ ने बाहर से दो इस घटना को अंजाम देने के लिए दो तीन लोगों को बुलवाया था। महिला के बेटे ने इस घटना में जानकारी देते हुए कहा कि केजउ ने बाहर से दो इस घटना को अंजाम देने के लिए दो तीन लोगों को बुलवाया था। उनके साथ मिलकर जादू टोने के शक में भूरीबाई से मारपीट की गई। साथ ही गर्म लोहे से उनके शरीर को अलग-अलग जगहों पर दाग दिया गया है। 

हमलावर ने जला दिए महिला के बाल

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में महिला के बालों को भी जला दिया गया। वहीं घटना में महिला काफी गंभीर रुप से घायल हुई है। जिसके बाद फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में महिला की स्तिथी काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Tags: Chattisgarh News | हिन्दी ख़बर | Follow Us On

Related Articles

Back to top button