Punjab

पाल गड़रिया समाज बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे : CM नायब सिंह सैनी

Chandigarh : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में माता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जागरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अभियान की थीम “शिक्षा, संस्कार और सशक्तिकरण” रखी गई है, जो आज से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा। समापन समारोह कुरुक्षेत्र के पीपली में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पाल गड़रिया समाज से की अपील

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पाल गड़रिया समाज से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि यह समाज भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है, और अब समय है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाए।

कार्यक्रम में राज्य के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, रणबीर सिंह गंगवा और मुख्यमंत्री के ओएसडी बीबी भारती भी उपस्थित रहे।

समाज के लोग माता अहिल्याबाई के आदर्शों को अपनाएं

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर ने सामाजिक न्याय, महिलाओं के अधिकार और शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे माता अहिल्याबाई के आदर्शों को अपनाएं और समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें : Yudh Nashian Virudh : पंजाब पुलिस ने 7673 नशा करने वालों को इलाज के लिए प्रेरित किया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button