मुख्यमंत्री ने शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह को चैंपियन ट्रॉफी के लिए दी शुभकामनाएं

Chandigarh : मुख्यमंत्री ने शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह को चैम्पियनज़ ट्रॉफी के लिए दी शुभकामनाएं
Chandigarh : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान और बल्लेबाज शुभमन गिल तथा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आई.सी.सी. चैम्पियनज़ ट्रॉफी के लिए शुभकामनाएं दीं।
आज दोनों क्रिकेटर्स ने परिवार सहित मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा के साथ न केवल देश, बल्कि पंजाब का भी नाम रोशन किया है। शुभमन गिल का एकदिवसीय विश्व कप में भारत के उप-विजेता बनने में महत्वपूर्ण योगदान था, वहीं अर्शदीप सिंह ने टी20 विश्व कप में अपनी भूमिका से टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल का प्रदर्शन बेहद सराहनीय था।

भगवंत सिंह मान ने 80-90 के दशक के क्रिकेट के दौर को याद करते हुए पुराने क्रिकेट खिलाड़ियों को भी याद किया और वर्तमान में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों और घरेलू क्रिकेट की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने खेल की बारीकियों पर भी विचार साझा किए। बता दें कि दोनों खिलाड़ी आज आगामी चैम्पियन्स ट्रॉफी में भाग लेने के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं इस मौके पर लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : 19 फरवरी को लॉन्च होगा iPhone SE 4, Apple के CEO टिम कुक ने दी जानकारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप