राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद अमेठी में जश्न, कांग्रेसियों ने कहा सत्य की विजय

उत्तर प्रदेश: अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी की सजा पर देश की सर्वोच्च अदालत द्वारा रोक लगाने के बाद अमेठी में जश्न शुरू हो गया।अमेठी कस्बे के राजीव गांधी तिराहा पर कांग्रेस नेताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कांग्रेसियों ने इसे सत्य की जीत बताया। दअरसल आज देश की सर्वोच्च अदालत ने आज अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी की दो साल की सजा पर रोक लगा दी। राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष और युवा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता अमेठी कस्बे के राजीव गांधी तिराहा पहुँचे और जमकर आतिश बाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारे भी लगाये। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा वही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि राहुल गांधी का जो कोर्ट में ट्रायल चल रहा था। उस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे दे दिया है और कहा है कि मोदी वाला जो बयान था वह आपत्तिजनक नहीं है। सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता और सच्चाई कभी छुप नहीं सकती। जिस तरह से राहुल गांधी सत्य की राह पर चल रहे हैं वह गलत नहीं होगा।
राहुल गांधी एक बार फिर से लोकसभा में दहाड़ेंगे और मोदी जी से सवाल पूछेंगे कि अडानी अंबानी को दिए गए 20 हजार करोड रुपए किसके हैं। राहुल गांधी की जीत पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार है।आज जो फैसला आया है इससे पूरे अमेठी और पूरे देश में राहुल गांधी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।पूरे देश में आज खुशी का माहौल है।अमेठी में भी कार्यकर्ता राहुल गांधी की जीत का जश्न मना रहे हैं।2024 में राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी चुनाव लड़ेंगे और हम चुनाव जीतेंगे।
(अमेठी से राजीव ओझा की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी में सर्वे रहेगा जारी, मुस्लिम पक्ष को SC से झटका, पूछा- दिक्कत क्या है