
CBI यानी केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर परेड कराने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह जानकारी सीबीआई अधिकारी ने दी है। बताते चलें 19 जुलाई को सोशल मीडिया में महिलाओं के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद यह मामला देश और दुनिया के सामने आया था। इस मामले में अबतक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच के लिए सीबीआई को लगाया गया है।
बताते चलें सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संबंध में अबतक जिन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है उसके बारे में आपको बताते हैं।
153-A : सांप्रदायिक सद्भाव के लिए हानिकारक धर्म/जन्मस्थान/भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना।
398 : घातक हथियार के बल पर डकैती का प्रयास।
427 : नुकसान पहुंचाने वाली शरारत।
436 : आग और विस्फोटकों से उत्पात।
448 : अतिक्रमण।
302 : हत्या।
354 : किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल।
364 : अपहरण।
326 : स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से गंभीर चोट पहुंचाना।
376 : बलात्कार।
34 : सामान्य आपराधिक इरादा रखना।
बताते चलें महिला को निर्वस्त्र करने की यह घटना 4 मई को हुई थी। घटना के दो महीने बाद 19 जुलाई को इसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर 20 जुलाई को पहली गिरफ्तारी की थी। इस मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार किये गये थे।
पुलिस ने खबर लिखे जाने तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शक है कि वीडियो उसी के मोबाइल से बना। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। अब मणिपुर में दो महिलाओं के साथ सेक्सुअल असॉल्ट और हिंसा के मामले में गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार उद्योगपति रत्न टाटा को देगी ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार