बड़ी ख़बर

Cabinet : मोदी कैबिनेट की बैठक आज, बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

Cabinet : आज मोदी कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला हो सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि DA 3 से 4 प्रतिशत बढ़ सकता है। वर्तमान में कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता है। DA बढ़ता है तो महंगाई भत्ता 53 से 54 प्रतिशत जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि हर छह महीने में बैठक होती है। महंगाई भत्ता निर्धारित करने के लिए एक फॉर्मूला होता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए होता है। अगर हम समझें तो जो बेसिक सैलरी होती है, उसमें ग्रेड को जोड़ देते हैं तो उसके बाद सैलरी निकलकर आती है। महंगाई भत्ते की दर से गुणा करते हैं, जो रिजल्ट आता है।

उसे डेअरनेस अलाउंस (DA) कहते हैं। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते का गिफ्ट मिल सकता है।

पिछली कैबिनेट मीटिंग में…

जानकारी के लिए बता दें कि पिछली मीटिंग की बात करें तो रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया गया था। उनका 78 दिन के बोनस का ऐलान किया गया था। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 2029 करोड़ रुपए के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को मंजूरी दी है। इस ऐलान से रेलवे के 11,72,240 कर्मचारियों का फायदा मिलेगा। सरकार ने प्रधानमंत्री-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) और कृषोन्नति योजना को भी मंजूरी दी है।

चुनाव के नतीजे आने के बाद PM मोदी ने JKNC को दी बधाई, हरियाणा की जनता का जताया आभार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button