Nayab Singh: आज होगा ‘नायब कैबिनेट’ का मंत्रिमंडल का विस्तार!

cabinet expansion of nayab singh today ministers swearing in ceremony at raj bhavan
Nayab Singh: बीते दिनों हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से भाजपा ने नायब सिंह को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है। वहीं फ्लोर टेस्ट में भी नायब सिंह को बहुमत मिला, जिसके बाद से नायब सिंह हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने।
सीएम नायब सिंह कर सकते है मंत्रिमंडल का विस्तार
सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि सीएम बनने के बाद आज प्रदेश में नायब सिंह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। बता दें, कि नायब मंत्रिमंडल का यह पहला कैबिनेट विस्तार होगा। वहीं कहा जा रहा है कि सुबह 11 बजे राज भवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह भी हो सकता है।
वहीं सूत्रों के अनुसार 5-6 नए मंत्री नायब सिंह के मंत्रिमंडल की शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही आज दोपहर तक सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया जाएगा।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर