Lucknow Murder Case : लखनऊ में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ हैं. आशियाना थाना क्षेत्र में एक नीले ड्रम के अंदर कारोबारी का दो टुकड़ों में कटा हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान मानवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो 20 फरवरी से लापता थे और तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. पुलिस ने इस हत्याकांड के सिलसिले में मृतक के बेटे अक्षय प्रताप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शूरू कर दी है. यह घटना यूपी में चर्चा का विषय बना हुआ है.
बताया जा रहा है कि लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में 20 फरवरी को कारोबारी मानवेंद्र प्रताप सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, इसके बाद से ही पुलिस लगातार मामले की जाँच में जुटी हुई थी. बताया गया कि वह अपने घर से अचानक लापता हो गए थे.
पूछताछ में अक्षय प्रताप सिंह ने कबूला जुर्म
जांच के दौरान जब पुलिस ने उनके बेटे अक्षय प्रताप सिंह से पूछताछ की, तो उसके बयान संदिंग्ध पाए गए. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली और पूरे मामले का खुलासा कर दिया.
डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया की सुबह करीब 4:30 बजे पढ़ाई को लेकर हुई कहासुनी के दौरान अक्षय प्रताप सिंह गुस्से में आ गया और उसने अपने पिता मानवेंद्र प्रताप सिंह की राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी.
शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया
हत्या के बाद आरोपी ने शव को छुपाने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर खाली एक कमरे में रख दिया. फिर शव के कई टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में छिपा दिया. इसके बाद उसने एक-एक कर शव के हिस्सों को ठिकाने लगाया और हाथ-पैर सदरौना के पास फेंक दिए.
राइफल और धारदार हथियार भी जब्त
पुलिस ने आरोपी अक्षय प्रताप की निशानदेही पर नीले ड्रम से शव के दो टुकड़ों को बरामद कर लिए हैं. हत्या में इस्तेमाल की गई राइफल और एक धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है. ड्रम से धड़ बरामद हुआ है, जबकि सिर अभी नहीं मिला है. फिलहाल आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
वहीं, आरोपी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है. पिता और बेटे में जब विवाद हुआ था तो घर में उनकी बेटी भी मौजूद थी. जिसकी आंखों के सामने ही अक्षय ने पिता को गोली मारी थी. लेकिन, इसके बाद उसने बहन को डरा-धमकाकर चुप कर दिया. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में लगी हुई हैं.
ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार अभी भी जारी, हिंदू महिला के साथ हुई गैंगरेप
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









