बीजेपी सरकार का बजट राजनीतिक स्वार्थ का अधिक देशहित का कम : मायावती

Budget 2025

Budget 2025

Share

Budget 2025 : मोदी सरकार के वर्ष 2025-26 के लिए पेश किए गए बजट पर विपक्ष के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बजट को राजनीतिक स्वार्थ का बजट बताया है।

केंद्र की मोदी सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश कर दिया है इस बजट मे नौकरी पेशा लोगों और किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। वहीं विपक्ष के नेताओं ने बजट पर अलग पक्ष रखा है।

स्वार्थ पूरा करने वाला बजट

मायावती ने बजट पर कहा कि ये राजनीतिक स्वार्थ पूरा करने वाला बजट है। मायावती ने एक्स पर कहा कि देश में महंगाई गरीबी और बेरोजगारी की जबरदस्त मार के साथ ही सड़क, पानी शिक्षा सुख-शान्ति आदि की जरूरी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण लगभग 140 करोड़ की जनसंख्या वाले भारत में लोगों का जीवन काफी त्रस्त है जिसका केन्द्रीय बजट के माध्यम से भी निवारण होना जरूरी है।

बहुजनों के हित का भी होना जरूरी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा वर्तमान बीजेपी सरकार का बजट कांग्रेस की ही तरह राजनीतिक स्वार्थ का अधिक और जन एवं देशहित का कम लगता है। अगर ऐसा नहीं है तो इस सरकार में भी लोगों का जीवन लगातार तंग बदहाल व दुखी क्यों? विकसित भारत का सपना बहुजनों के हित का भी होना जरूरी है।

सपने को पूरा करने में सहायक

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के सपने को पूरा करने में सहायक बनेगा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह आम आदमी का बजट है। यह गरीब युवा अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में नंबर एक पहुंचने में सहायक साबित होगा।

नए भारत की नींव बनेगा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट एक दूरदर्शी बजट है। जो विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में मददगार साबित होगा। आत्मनिर्भर भारत का यह बजट स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव बनेगा।

पीएम मोदी के नेतृत्व में यह बजट भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक सिद्ध होगा। यह बजट गरीबों युवाओं किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।

यह भी पढ़ें : सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, शरीफुल ही निकला सैफ का हमलावर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें