
Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी डांस दीवाने 4 में जज माधुरी दीक्षित के साथ दिखाई देंगे। एपिसोड में सुनील ने कहा कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी के प्रेग्नेंसी रूमर्स चर्चा में हैं।
Bollywood News: नाना बनने की बात पर ये बोले सुनील शेट्टी
डांस दीवाने 4 में एक विशेष दादा-दादी एपिसोड था। इस दौरान, बहुत से कलाकारों ने इसी विषय पर मजेदार परफॉर्मेंस दी हैं। परफॉर्मेंस के बाद शो की होस्ट भारती सिंह ने सुनील शेट्टी से कहा कि जब भी वे नाना बनेंगे तो उन्हें बहुत बदलना पड़ेगा क्योंकि वे नाना की उम्र के नहीं लगते। इतनी प्यारी लुकिंग नाना को कोई बच्चा नहीं संभाल सकता।
इस पर जवाब देते हुए सुनील ने कहा, हां, अगले सीजन जब मैं आऊंगा, तो नाना की तरह ही स्टेज पर चलूंगा। सुनील के बयान के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अगले सीजन तक वो नाना बन सकते हैं। हालांकि इस बात की कोई कन्फर्मेशन नहीं है।
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। शादी से पहले दोनों चार साल तक प्रेम में रहे थे। 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म हालांकि अच्छी नहीं थी। इसके बाद वह सिर्फ अथिया मुबारकां और मोतीचूर चकनाचूर में नजर आई है। वह शादी के बाद से कोई फिल्म नहीं साइन की है।
यह भी पढ़ें: Bharat Ratna: राष्ट्रपति आज घर जाकर आडवाणी को देंगी भारत रत्न, खराब स्वास्थ्य के कारण कल नहीं आए थे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप