अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा की शादी आज, दोपहर 2 बजे होगी खास एंट्री

Share

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा ने आज 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध जाएगे। इस खास दिन को मनाने के लिए कपल ने उदयपुर के द लीला पैलेस होटल को चुना है, जहां मेहमानों का स्वागत जारी है। इनकी शादी के रोमांचक पलों के बारे में नवीनतम जानकारी के अनुसार वे दोपहर 1 बजे के बाद शादी के वचन लेंगे। यह डेस्टिनेशन वेडिंग के तौर पर आयोजित हो रहा है और अनेक विशेष मोमेंट्स के लिए तैयारियां जारी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस खास मौके पर उपस्थित हैं और बड़ी धूमधाम से शादी के आयोजन में भाग ले रहे हैं।

इस खास मौके पर, मेन्यू में मैगी, चाट काउंटर और कैंडी फ्लॉस काउंटर जैसे खास आपके बचपन के पसंदीदा फूड शामिल हैं। इसके अलावा, प्रत्येक गेस्ट को एक व्यक्तिगत संदेश के साथ एक खास कैसेट भी दिया गया है, जिसे परिणीति ने खुद तैयार किया है।

दोपहर 2 बजे के आसपास दुल्हे राजा शाही नाव पर बैठकर दुल्हन के पास जाएंगे

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी आज होने वाली है और इस खास मोके को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। शादी के वचन लेने के बाद दोपहर 2 बजे के आसपास दुल्हे राजा शाही नाव पर बैठकर दुल्हन के पास जाएंगे, जो बारात का स्वागत करेंगी। इसके बाद, वरमाला की रस्म निभाई जाएगी और फिर दोपहर 4 बजे के बाद परिणीति और राघव का विवाह सम्पन्न होगा। उसके बाद दुल्हन की विदाई 6.30 बजे के आसपास होगी और इस खास दिन का समापन रिसेप्शन के साथ 8.30 pm पर होगा।

ये भी पढ़ें- नागपुर में भारी बारिश से हाहाकार, 3 की मौत, 400 लोगों को किया गया रेस्‍क्‍यू

अन्य खबरें