Uttar Pradesh

भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 90% गन्ना किसानों का किया भुगतान: अमित शाह

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जोर-शोर से प्रचार करने में जुटी हुई है। इसी को लेकर आज गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मुरादाबाद पहुंचे।

गृह मंत्री AmitShah ने कहा- सपा की LAB का मतलब है-

L- लूट

A- आतंकवाद

B- भ्रष्टाचार

मुरादाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा ने 15 साल राज किया। क्या हालत कर दी थी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की। यहां से लोग पलायन करने लग गए थे। हाथी और साइकिल वालों ने भ्रष्टाचार की नोटों से बोरे भरने के अलावा कोई काम नहीं किया। विकास का काम भाजपा ने किया है।

हाथी और साइकिल वालों ने भ्रष्टाचार के नोटों से बोरे भरने के अलावा नहीं किया कोई और काम: शाह

शाह (Amit Shah) बोले मैं 4 दिन से उत्तर प्रदेश में घूम रहा हूं, ये मेरी 9वीं सभा है। जहां भी जाता हूं, ऐसा ही जनसैलाब दिखाई पड़ता है। ये जनसैलाब बताता है कि यूपी में फिर से भाजपा जीतने वाली है। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की सरकार ने 15 साल राज किया, उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हालत खराब कर दी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पलायन होने लगे थे। आज पलायन करने वाले पलायन कर गए हैं, जनता को डरने की जरूरत नहीं है।

https://twitter.com/BJP4India/status/1476470010625150977?s=20

आगे उन्होनें कहा कि मैं अखिलेश जी से पूछना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता आपसे हिसाब मांगती है कि आपके शासन में कितने दंगे हुए थे, लेकिन वो जवाब नहीं देते। मैं जवाब देता हूं अखिलेश बाबू के शासन में 700 दंगे हुए थे। ये मेरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूरा लहूलुहान करके रख दिया था। यहां पर समाजवादी पार्टी के एक नेता ने बलात्कार के बाद कहा था कि लड़कों से गलतियां हो जाती है। लेकिन माताओं की सुरक्षा और बहनों का सम्मान भाजपा का वचन है उत्तर प्रदेश की जनता को। किसी की हिम्मत नहीं है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माताओं बहनों से छेड़खानी कर पाए।

Related Articles

Back to top button