Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीति

भाजपा सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम योगी, बोले- कांग्रेस, BSP और SP ने जातिवाद के नाम पर राज्य को दंगे की आग में झोंका

लखनऊ:  मुख्यमंत्री @myogiadityanath ने लखनऊ में भाजपा सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, BSP और SP ने जातिवाद के नाम पर सामाजिक ताने-बाने को तोड़कर राज्य को दंगे की आग में झोंका है। सत्ता स्वार्थ के लिए इन्होंने प्रदेश को माफियाओं को गिरवी रखा है। BJP में आज कोई माफिया सिर उठाकर नहीं निकल सकता।

भाजपा सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि PM के लिए देश के 135 करोड़ लोग उनका परिवार हैं। हमारे लिए राज्य के 25 करोड़ लोग परिवार हैं। लेकिन SP के लिए उनका खानदान ही परिवार है। आपने देखा होगा, सारे पद एक ही परिवार में थे, उसके बाहर सोच नहीं है।

लखनऊ में BJP के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान CM योगी आदित्यनाथ बोले 2 नवंबर 1990 को भाजपा की सरकार होती तो अयोध्या में कोई रामभक्त पर गोली चलाने का दुस्साहस नहीं कर सकता था। जो रामद्रोही थे, उन्होंने वोटबैंक के लिए निर्दोष कारसेवकों पर बर्बर गोली कांड करने का दुस्साहस किया। हमें हमेशा याद रखना होगा कि जो राम के नहीं हो सकते, वो हमारे भी किसी काम के नहीं हो सकते।

Related Articles

Back to top button