Uttarakhandराजनीति

BJP Membership Campaign : सदस्यता अभियान के पहले चरण में उत्तराखंड में कौन हीरो

BJP Membership Campaign : भाजपा की सदस्यता के पहले चरण का अभियान पूरा हो चुका है। 2 सितंबर से 25 सितंबर तक भाजपा के सदस्यता अभियान का पहला चरण आयोजित किया गया। पहले चरण में लगभग 14 लाख सदस्य बनाने का दवा भाजपा ने किया है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहले चरण की सदस्यता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें पहले चरण के आंकड़े भी जारी किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत सांसद विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पहले चरण के सदस्यता अभियान में अल्मोड़ा विधानसभा टॉप पर रही है। अल्मोड़ा विधानसभा में दिए गए लक्ष्य का 94% हासिल किया गया है। दूसरे नंबर पर देहरादून महानगर का नाम है जहां 83% लक्ष्य प्राप्त किया गया है। तीसरे नंबर पर टिहरी विधानसभा है। टिहरी में भी 83% लक्ष्य प्राप्त किया गया है। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है की बड़े पैमाने पर लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

चुनाव में ड्यूटी से अभियान में आई कमी

भाजपा के सदस्यता अभियान में आखरी नंबर खानपुर विधानसभा का है। जहां 20% लक्ष्य हासिल हो पाया। 70 विधानसभा में 69 नंबर पर रानीखेत विधानसभा है, जहां 21%  ही लक्ष्य प्राप्त हो पाया है। वहीं 68वें नंबर पर गदरपुर विधानसभा, जहां 21% लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इन खराब आंकड़ों को लेकर भाजपा सांसद अजय भट्ट का कहना है कि कई विधायक जम्मू कश्मीर , हरियाणा चुनाव में ड्यूटी पर हैं इस वजह से भी सदस्यता अभियान में कमी आई।

भाजपा खुद को कार्यकर्ता आधारित पार्टी कहती है लेकिन जिस तरह से 53 विधानसभा ऐसी हैं जहां पार्टी पहले चरण में 50% लक्ष्य भी प्राप्त नहीं कर पाई। ऐसे में भाजपा संगठन को सोने की जरूरत है की विधायक सांसद सदस्यता में रुचि नहीं दिख रही या कार्यकर्ता पार्टी से नाराज बैठा है।

यह भी पढ़े : Uttarakhand News : आय से अधिक संपत्ति मामले में लक्सर ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button