Uttar Pradesh

यूपी लोकसभा उपचुनाव सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने दाखिल किया नामांकन

यूपी लोकसभा उपचुनाव सीट के लिए मैनपुरी से कल भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को उतारा है। मैनपुरी चुनाव के लिए डिंपल यादव ने 14 नवंबर को ही अपना नामांकन 4 प्रस्तावकों आलोक शाक्‍य, रामनारायण बाथम, तेज प्रताप सिंह यादव और ए.एच.हाशमी की मौजदूगी में किया गया और आज रघुराज सिंह शाक्य ने भी कलेक्ट्रेट ऑफिस में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि डिंपल यादव के लिए चाचा शिवपाल यादव स्टार प्रचारक की भूमिका भी निभा सकते हैं।

रघुराज सिंह शाक्य ने 4 प्रस्तावकों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले रघुराज सिंह शाक्य ने नेताजी मुलायाम सिंह यादव की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं दूसरी तरफ खतौली सीट के लिए रालौद के प्रत्याशी मदन भैया ने मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया। मदन भैया के नामांकन भरने के दौरान रालौद के 8 विधायक ऑफिस में मौजूर रहे।

Related Articles

Back to top button