
Bipasha Basu Baby: इन दिनों बॉलीवुड की ज्यादातर एक्ट्रेस मां बनने की खुशख़बरी दे रही है। हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने प्यारी सी लाड़ली को जन्म दिया था। अब ख़बर आ रही है कि बिपाशा बसु भी मां बन गई हैं। उनकी भी डिलीवरी हो गई है। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। हालांकि कपल की तरफ से इस बात की घोषणा नहीं की गई है लेकिन सोशल मीडिया पर ये बात आग की तरह फैल चुकी है। बिपाशा बसु जहां मां बनीं, वहीं टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर पापा बन गए हैं। दोनों को खूब बधाई।
आलिया भट्ट के बाद बिपाशा ने सुनाई गुडन्यूज
बता दें कि 43 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी से दोनों बेहद खुश हैं। यह भी अब पेरेंट क्लब में शामिल हो चुके हैं। इसके पहले देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने बेटी का स्वागत किया था। और उसके पहले आलिया भट्ट और रणबीर के यहां नन्हीं-सी कली ने कदम रखा था। बिपाशा बसु (Bipasha Basu Baby) ने पांच दिन पहले अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह प्रेग्नेंसी के दौरान डांस कर ही थीं। इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी।
एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म
एक्ट्रेस बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बिपाशा-करण (Bipasha Basu Baby) की शादी 2016 में हुई थी। प्रेग्नेंसी में बिपाशा फैंस संग अपने सोशल मीडिया के जरिए कनेक्टेड रहीं। बिपाशा ने कई ग्लैमरस मैटनरनिटी फोटोशूट कराकर फैंस की धड़कनों को तेज किया। बिपाशा के मैटनरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हैं।