
Bihar News : बिहार में पहले पकडौआ विवाह जैसी कुप्रथा अक्सर चर्चा में रहती थी, जो कि अब लगभग ना के बराबर देखने को मिलती है। उस कुप्रथा पर कानूनी सख्ती बरती गई, जिससे लोगों में डर हो और पक़डौआ विवाह को रोका जा सके। हालांकि यह विवाह एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
जबरन नशा कराकर कराई गई शादी
बिहार के समस्तीपुर से पकडौआ विवाह की घटना सामने आने के बाद एक बार फिर लोग पुराने दिनों को याद करने पर मजबूर हो गए हैं। मामला शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के चकरांजली गांव का है, जहां एक युवक को पहले अगवा किया जाता है। फिर जबरन उसकी शादी कराई जाती है। शादी करने से इनकार करने पर युवक को जबरन नशा कराया गया और फिर उसकी शादी कराई गई। इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि युवक बेहोशी की हालत में है और उससे जबरन शादी की रस्में पूरी करवाई जा रही हैं।
24 घंटे तक कमरे में बंद रखा
पीड़ित की पहचान कालेश्वर राय के 23 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। युवक का दावा है कि उसे करीब 24 घंटे तक एक कमरे में बंद रखा गया। बाहर से ताला लगाया गया था।
लाइब्रेरी जान के दौरान अपहरण की आशंका
परिजनों के अनुसार, युवक नीतीश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। वह घर से लाइब्रेरी जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन शुरू की गई। परिवार वालों का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसकी शादी करवा दी।
पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए मिली जानकारी
वहीं इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस का कहना है कि अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस को घटना की जानकारी सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट के जरिए हुई। अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें – दिल्ली में बंद कार में मिले तीन शवों का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार, धनवर्षा का लालच देकर अपने मंसूबे को दिया अंजाम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









