Biharयूटिलिटी न्यूजराज्य

बिहार में बिजली दरों पर बड़ा फैसला, 27 लाख उपभोक्ताओं को राहत

Bihar News : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी को बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने खारिज कर दिया है। अब उपभोक्ताओं को मौजूदा दरों पर ही बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

35 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी का प्रस्ताव अस्वीकार

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने सभी श्रेणियों में 35 पैसे प्रति यूनिट वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। आयोग ने सुनवाई के बाद इस मांग को मंजूरी नहीं दी। नवंबर 2025 में दिए गए इस प्रस्ताव पर पटना, गया और बेगूसराय में जनसुनवाई भी हुई थी।

दो स्लैब की जगह अब एक स्लैब सिस्टम

आयोग ने शहरी घरेलू, ग्रामीण और शहरी गैर-घरेलू श्रेणियों में दो स्लैब की व्यवस्था खत्म कर एक ही स्लैब लागू करने का निर्णय लिया है। इससे 100 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी कम दर का लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी।

किन उपभोक्ताओं को कितना लाभ?

  • शहरी घरेलू उपभोक्ता: 1.53 रुपये प्रति यूनिट तक राहत
  • ग्रामीण गैर-घरेलू उपभोक्ता: 0.42 रुपये प्रति यूनिट सस्ती बिजली
  • शहरी गैर-घरेलू उपभोक्ता: 1.20 रुपये प्रति यूनिट तक फायदा

इस फैसले से राज्य के 27 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

  • शहरी गैर-घरेलू कनेक्शन शुल्क में कमी
  • छोटे उद्योगों के फिक्स्ड चार्ज में कटौती
  • मशरूम खेती को कृषि श्रेणी में शामिल किया गया
  • कुछ औद्योगिक श्रेणियों का विलय
  • कृषि को छोड़कर 10 किलोवाट से अधिक लोड पर समय आधारित टैरिफ लागू

ये भी पढ़ें – विदर्भ के थर्मल पावर स्टेशनों को ड्रोन हमले की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button