Bihar : CM नीतीश कुमार ने दनियावां बाईपास आर०ओ०बी० का किया उद्घाटन, कहा – ‘लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी’

Bihar : सीएम नीतीश कुमार ने 26 अक्टूबर को पटना जिला के दनियावां में राष्ट्रीय उच्च पथ-30ए (फतुहां-हरनौत बाढ़) पथ परियोजना के अंतर्गत दनियावां बाईपास आर०ओ०बी० के शिलापट्ट का अनावरण और फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने दनियावां आर०ओ०बी० का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस आर०ओ०बी० के बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। रेलवे गुमटी के कारण पहले यहां अक्सर जाम की समस्या हुआ करती थी। अब इसके शुरू हो जाने से वाहनों का परिचालन सुचारू रुप से होगा।

बाईपास के निर्माण का मुख्य उद्देश्य
राष्ट्रीय उच्च पथ-30 ए (फतुहा हरनौत बाढ़ पथ) फतुहा से प्रारंभ होकर दनियावां, जैतीपुर मोड़, हरनौत, सकसोहरा होते हुए बाढ़ तक जाती है। इसकी कुल लम्बाई 71.77 कि०मी० है। वर्तमान में 1.17 कि०मी० दनियावां बाइपास का निर्माण रेलवे द्वारा प्रस्तावित रेलवे लाइन के लिए नए आर०ओ०बी० को समाहित करते हुए पूर्ण कर लिया गया है। दनियावां बाइपास के निर्माण का मुख्य उद्देश्य देखें तो दनियावां बाजार में स्थित रेलवे फाटक के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम से निराकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है। इस पथ पर आवागमन प्रारंभ होने से पटना जिला तथा नालंदा जिला के बीच बेहतर संपर्कता हो जाएगी। यह पथ 36.474 कि0मी0 पटना जिला तथा 35.30 कि0मी0 नालंदा जिला में स्थित है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री बी० कार्तिकेय धनजी, आयुक्त पटना प्रमंडल श्री मयंक बरवड़े, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Google के ये पांच नए फीचर्स साइबर ठगों से रखेगा सेफ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप