Bigg Boss 17: नील भट्ट ने विकी जैन पर निकाली भड़ास, हाथ उठाने के विवाद पर बताया क्या हुआ था अंदर

Bigg Boss 17 से नील भट्ट का सफर खत्म हो गया है। इससे पहले उनकी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा बाहर हो चुकी हैं। शो में उनकी विकी जैन से कभी नहीं बनीं। इसके अलावा ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के साथ भी उनका झगड़ा हुआ। ऐसा कहा गया कि ऐश्वर्या ने हमेशा नील को कंट्रोल किया। इस पर नील का मानना है कि वो दोनों एक नॉर्मल हसबैंड वाइफ की तरह हैं जिनके बीच कभी प्यार होता है तो कभी झगड़ा होता है। उन्होंने कभी एक दूसरे को नीचा नहीं दिखाया जबकि विकी ने शो में अंकिता पर हाथ उठाया।
Bigg Boss 17: विकी पर भड़के नील
विकी के हाथ उठाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में नील ने कहा, ‘अगर आपने शो देखा है तो आपको पता होगा कि एक ऐसा कपल है जो एक दूसरे को नुकसान नहीं पहुंचाता है, एक और कपल है जो वाकई अपमान करते हैं। क्या क्या चीजें हुई हैं सबको पता है। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी चीज की है जो कि हाथ उठाने वाली चीज की है अपनी पत्नी पर। यह पत्नी को दबाने की कोशिश है। ऐश्वर्या और हमने कभी ऐसा नहीं किया। हमारी बस लड़ाई हुई जिसमें किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं थी।’
विकी पर लगाया आरोप
नील आगे कहते हैं, ‘विकी ने समर्थ से बात की थी कि तू कैसा ब्वॉयफ्रेंड है, अपनी गर्लफ्रेंड को कंट्रोल नहीं कर सकता। मैं अपनी बीवी को बोलूं बैठ तो बैठ, उठ तो उठ, तू कंट्रोल नहीं कर सकता क्या? आप इसे सम्मान कहेंगे?’ नील ने बिना नाम लिए आरोप लगाया कि विकी की टीम ओर से उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है
ऐश्वर्या के एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर बोले नील
ऐश्वर्या के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने कुछ दिनों पहले कहा था कि जब नील से उनकी शादी हुई तो उन्हें डिप्रेशन हो गया था। इस पर नील ने कहा, ‘मुझे उसके मुंह ही नहीं लगना है। मुझे पता है रियलिटी क्या है। वह केवल अटेंशन पाने के लिए कर रहा है। उसकी जो टाइमिंग है उस पर सवाल तो उठता ही है। मुझे तो उससे मुंह ही नहीं लगना है। मैं उसके एक्स के बारे में क्यों सोचूंगा।’
ये भी पढ़ें–India bloc’s Meeting: “मैं बैठक के नतीजे से बिल्कुल भी नाराज नहीं हूं”, नीतीश कुमार की टिप्पणी
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar