Advertisement

Wrestler Protest: पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

Share
Advertisement

Wrestlers Protest: भारतीय पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे हुए है। यह धरना देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर बुधवार 18 जनवरी से शुरु हुआ है और आज दूसरे दिन भी जारी है। तो वहीं, अब इन पहलवानों का विरोध प्रदर्शन लगातार राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी उतर आई। अब कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी पहलवानो से मिलने जंतर मंतर पहुंच गयीं हैं।

Advertisement

आपको बता दें कुछ समय पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा था। “हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।”

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों के सपोर्ट में आए सोनू सूद, जानें क्या कहा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *