Advertisement

Tajinder Bagga Arrested: बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया अरेस्ट

Share

तजिंदर बग्गा ने ट्वीट करके इसके बारे में बताया था। बग्गा पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में पटियाला में केस दर्ज हुआ था।

तजिंदर बग्गा
Share
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के नेता और भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर के मुताबिक, पंजाब पुलिस के कई जवान तजिंदर बग्गा को उनके निवास से गिरफ्तार करने के लिए आए थे।

Advertisement

भाजपा नेता की गिरफ्तारी पर कपिल मिश्रा ने कहा, “तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए। तजिंदरपाल सिंह बग्गा एक सच्चा सरदार है उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता, एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों?”

वहीं बग्गा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी और पंजाब की भगवंत मान सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

दिल्ली के उत्तम नगर से आप विधायक नरेश बाल्यान ने ट्वीट कर कहा कि लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेता @TajinderBagga को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को दिया था “जीने नही देंगे” की धमकी।

क्या था मामला ?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर विवादित टिप्पणी करने के मामले में पंजाब पुलिस ने तजिंदर बग्गा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। केस दर्ज करने के बाद पंजाब पुलिस बग्गा की तलाश में थी। इसके पहले भी पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली आई थी, लेकिन उसे बैरंग लौटना पड़ा था।

‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर सीएम केजरीवाल की टिप्पणी के बाद बग्गा ने उन पर निशाना साधा था। आरोप है कि अरविंद केजरीवाल पर तजिंदर बग्गा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी मामले में पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: दुनिया में स्टार्टअप का हब बनेगी दिल्ली, केजरीवाल सरकार ने लांच की अनोखी स्टार्टअप पॉलिसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *