Advertisement

Mulayam Singh Death: कल सैफई में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, UP में 3 दिन का राजकीय शोक

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूरे प्रदेश में योगी सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। बता दें मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में मेदांता गुरुग्राम में आखिरी सांस ली। वहीं मुलायम सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम गणमान्य लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक जगत की सबसे बड़ी क्षति बताया है।

Advertisement

सैफई में कल 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

उनका पार्थिव शरीर मेदांता अस्पताल से यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ इक्स्प्रेसवे से होकर करहल कट से सैफई के लिए जाएगा। बता दें उनका अंतिम संस्कार कल 11 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे सैफई में होगा। अंतिम दर्शन के लिए आज माननीय नेता जी का शव उनके सैफई आवास पर रखा जाएगा। समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से यह सूचना दी गई है कि नेताजी का पार्थिव शरीर लखनऊ की बजाय सीधे सैफई ले जाय जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *