Advertisement

मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस से इस्तीफा, जयराम रमेश बोले- कट्टर कांग्रेसी थे मिलिंद

Milind Deora resigned from congress
Share
Advertisement

Milind Deora resigned from congress: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुंबई कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनहोंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है। बता दें कि मिलिंद देवड़ा के परिवार का कांग्रेस के साथ 55 साल पुराना रिश्ता था, जो मिलिंद ने आज तोड़ दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद आज एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

Advertisement

‘55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है’

Milind Deora resigned from congress: मिलिंद ने कांग्रेस से इस्तीफे की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर के दी है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर के लिखा है कि, ‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है’उन्होंने पार्टी में सभी बड़े नेताओं के सहयोग के लिए शुक्रिया कहा है।  

450 समर्थकों के साथ छोड़ी पार्टी

मिलिंद ने कांग्रेस के 450 समर्थकों के साथ पार्टी को अलविदा किया है। खबरों के मुताबिक मिलिंद आज दिन में शिवसेना की सदस्यचा ग्रहण करेंगे। कल (13 जनवरी) रात ही मिलिंद शिवसेना ज्वाइन करने की अटकलों को खारिज करते नजर आए थे। लेकिन अब चर्चाओं के मुताबिक वो एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होंगे।

मिलिंद कट्टर कांग्रेसी थे- जयराम रमेश

मिलिंद के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मिलिंद के कट्टर कांग्रेसी कहते हुए बताया कि, ‘वह हमारी पार्टी के बड़े नेता थे और उनकी दोस्ती सभी पार्टियों से थी लेकिन वह एक कट्टर कांग्रेसी थे। मैं आज उन्हें याद करता हूं।’

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: K. C. वेणुगोपाल का भाजपा पर तंज, बोले- राजनीतिक लाभ के लिए…

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *