Advertisement

Jharkhand News: देवघर के त्रिकूट पर्वत पर रोपवे में बड़ा हादसा, 1 महिला की मौत, 30 लोगों की अभी अटकी जान

Deoghar Trikut Parvat Accident
Share
Advertisement

Deoghar: देवघर के त्रिकूट पर्वत (Deoghar Trikut Parvat Accident) पर रोपवे हादसे के बाद फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए सोमवार सुबह से सेना के हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। अभी 48 लोग अलग-अलग ट्रॉलियों में लगभग 2000 फीट की ऊंचाई पर फंसे हुए हैं। रविवार शाम हुए इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Advertisement

रेस्कयू में भारतीय वायुसेना, सेना, ITBP एवं NDRF की टीम जुटे (Deoghar Trikut Parvat Accident) हैं। घटनास्थल के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है। बता दें कि NDRF की टीम ने रविवार रात को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था और लगभग दो दर्जन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन देर रात होने की वजह से ऑपरेशन बंद करना पड़ा। सोमवार सुबह से सेना के हेलीकॉप्टर ट्रॉलियों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं।

1 महिला की मौत, 30 लोगों की अभी अटकी जान

फंसे हुए लोगों के लिए एक खाली ट्रॉली (Deoghar Trikut Parvat Accident) के जरिए बिस्किट और पानी के पैकेट पहुंचाए गए हैं। स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे, जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री सहित कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस हादसे की वजह से मरने वाली महिला की पहचान सुरा गांव निवासी 40 वर्षीय महिला सुमति देवी के रूप में हुई है। घायलों में असम के कोकराझार निवासी भूपेंद्र वर्मा व उसकी पत्नी दीपा वर्मा, जामताड़ा जिला के करमाटांड़ निवासी रूपा कुमारी, सोनी देवी, गिरिडीह के करमाटांड़ निवासी गोविंद भगत, बिहार के दरभंगा अंतर्गत लहरियासराय निवासी खुशबू रानी, सुधा रानी और एक बालक घायल हैं। घायलों में अज्ञात बालक के साथ एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *