Advertisement

Karnataka Election: BSP सुप्रीमो मायावती आज करेंगी ताबड़तोड़ रैलियां, मांगेंगी वोट

Share
Advertisement

Karnataka Assembly Election 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों (UP Nikay Chunav 2023) के बीच बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती आज कर्नाटक (Karnataka) में चुनावी रैलियां करने वाले हैं। हैरानी की बात ये है कि बीएसपी चीफ मायावती निकाय चुनाव में सक्रिय नजर नहीं आईं लेकिन वह पार्टी के प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने के लिए कर्नाटक दौरे पर जा रही है। आपको बता दें कि मायावती लंबे समय बाद किसी चुनावी सभा को संबोधित करने वाली हैं।

Advertisement

कभी कर्नाटक सरकार में शामिल थी BSP

बीएसपी कर्नाटक में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। एक दौर था जब पार्टी यहां सरकार में शामिल हुआ करती थी। उसके विधायक कुमारस्वामी की सरकार में मंत्री भी रहे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा के पूर्व सासंद अशोक सिद्धार्थ ने बताया कि पार्टी राज्य की 131 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कुछ तकनीकी कारणों के चलते छह उम्मीदवारों का पर्चा खारिज हो गया है। उनका दावा है कि बीएसपी करीब डेढ़ दर्जन सीटों पर मजबूत स्थिति में हैं।

मायावती आज बैंगलुरु के रैली पैलेस ग्राउंड में चुनावी सभा करेंगी, जिसके बाद वे शाम को एक होटल में पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी। राजनीति के जानकारों की माने तो बीएसपी के चुनाव लड़ने से पार्टी को कुछ खास फायदा तो नहीं होने वाला, लेकिन ऐसा करने से कांग्रेस को नुकसान जरूर हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: अखिलेश यादव का तीन दिवसीय दौरा, करेंगे 5 जनसभाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *