Advertisement

Jaya Kishori ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे लड़के से करेंगी शादी

Share
Advertisement

Jaya Kishori talk about her marriage: जया किशोरी भारत की मशहूर कथावाचक है। फिलहाल वह अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुईं है। आपको बता दें जया किशोरी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इसका अंदाजा आप उनके प्रवचन के कार्यक्रम देखकर लगा सकते है। भगवत कथा का पाठ करने वाली जया किशोरी की बातों को लोग गौर से सुनते हैं और उन्हें अमल में भी लाते हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो में जीवनसाथी के बारे में बताया

हाल ही में एक वीडियो में उन्होंने जीवनसाथी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए। किस प्रकार के लड़के को वो अपना जीवनसाथी बनाएंगी। उन्होंने कहा कि जीवनसाथी अगर समझदार हो, वो आपकी भावना को समझे तो आपकी लाइफ काफी आसान हो जाती है ।

उन्होंने कहा कि वो उस लड़के को अपना लाइफ पार्टनर बनाएंगी जो उनके साथ रहे, उनके माता-पिता के साथ रहे। वो ये भी कहती हैं कि अगर लड़का कोलकाता से हो तो ये और बेहतर होगा। बता दें कि जया किशोरी कोलकाता की रहने वाली हैं। वो अपने माता-पिता के साथ वहीं रहती हैं।

उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किए जाते हैं। उन्हें बड़ी संख्या में देखा भी जाता है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके वीडियो को लोग पसंद करते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर भी सवाल खूब होते हैं।लेकिन उनके अभी के जवाब के बाद ऐसा लगता है कि लोगों को उनके सवालों का जवाब मिल गया है।

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम से जुड़े सुपरस्टार Vijay पहली पोस्ट को एक घंटे में मिले 10 लाख से ज्यादा लाइक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *