Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

CM Yogi Birthday: सीएम योगी का 50वां जन्मदिन आज, जानें अजय सिंह बिष्‍ट से योगी आदित्यनाथ बनने तक का सफर?

CM Yogi Birthday : यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आज 50वां (CM Yogi Birthday) जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को पूरे देश-प्रदेश में मनाया जा रहा है। साथ ही पूरे प्रदेश के संगठनों ने अलग-अलग तरीके से तैयारी कर रखी है। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी-भी अपना जन्‍मदिन खुद नहीं मनाते। उत्‍तराखंड के पंचुर के योगी आदित्‍यनाथ पहले अजय सिंह के नाम से जाने जाते थे। योगी बचपन से ही बहुत कुशाग्र और कर्मठ स्‍वभाव के थे।

सीएम योगी का 50वां जन्मदिन आज

योगी आदित्यनाथ ने 5 जून 1972 को उत्तरकाशी में एक गढ़वाली राजपूत परिवार में जन्म लिया।

योगी के पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है, जो एक फॉरेस्ट रेंजर थे।

उन्होंने 1977 में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में पढ़ाई शुरू की और 1987 में यहां से दसवीं की परीक्षा पास की।

1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज से योगी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।

1990 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए योगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े।

1992 में गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित में बीएससी की परीक्षा पास की।

कोटद्वार में रहने के दौरान योगी के कमरे से सामान चोरी हो गया था जिसमें इनके तमाम सर्टिफिकेट भी थे।

सर्टिफिकेट के अभाव में आगे की पढ़ाई योगी आदित्यनाथ गोरखपुर विश्वविद्यालय से नहीं कर सके।

जानें अजय सिंह बिष्‍ट से कब बने योगी आदित्यनाथ?

सीएम और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Birthday) विजयदशमी पर दंडाधिकारी की भूमिका में रहते हैं। गोरखनाथ मंदिर में होने वाली पात्र पूजा में नाथ संप्रदाय के संतों की बकायदा अदालत लगती। अदालत में वह बतौर दंडाधिकारी संतों के आपसी विवाद भी सुलझाते हैं। साल 1993 की बात है। गणित में एमएससी की पढ़ाई के दौरान अजय सिंह बिष्‍ट (संन्‍यास ग्रहण करने के बाद उनका नाम योगी आदित्‍यनाथ पड़ा), गुरु गोरखनाथ पर शोध करने के लिए गोरखपुर आए। यहां रहते हुए वह तत्‍कालीन गोरक्षपीठाधीश्‍वर महंत अवेद्यनाथ के संपर्क में आए। उनके तरुण मन पर महंत अवेद्यनाथ का काफी प्रभाव पड़ा। 20 अप्रैल 2020 को उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट का निधन हो गया। योगी आदित्‍यनाथ संन्यासी होने के साथ-साथ जननेता भी हैं।

75 जिलों में लगाए जाएंगे पांच लाख पौधे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिवस (CM Yogi Birthday) पर संगठनों अलग-अलग तैयारी कर रखी है। यूपी में सभी 75 जिलों में हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य पांच लाख पौधे लगाएंगे तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुख्यमंत्री योगी के वजन के बराबर रक्तदान करने का दावा किया है। हिंदू युवा वाहिनी (हिंयुवा) साल 2018 से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप मना रही है। 5 जून को विश्य पर्यावरण संरक्षण दिवस भी होता है, इसलिए भी यह निर्णय लिया गया।

https://youtu.be/7uBgclkvx9M

Related Articles

Back to top button