Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

BJP के घोषणा पत्र में युवाओं पर फोकस, CM योगी बोले- जो हमने कहा वो करके दिखाया

लखनऊ: गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ में भाजपा के घोषणापत्र (BJP manifesto) ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ जारी किया। अमित शाह, CM योगी, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा व स्वतंत्र देव सिंह, अनुराग ठाकुर, सुरेश खन्ना ने लोक कल्याण संकल्प लांच (BJP manifesto) किया। चुनावी सॉन्ग को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बटन दबा कर लॉन्च किया।

https://twitter.com/BJP4UP/status/1490954802875887616?s=20&t=oIYm-UDe9v1p3QkVdnQEuQ

BJP manifesto: भाजपा का घोषणा पत्र हुआ जारी

इस मौके पर UP CM योगी आदित्यनाथ (Yogi Aadityanath) ने कहा 2012 से 2017 के बीच UP में 700 से अधिक दंगे हुए, सैकड़ों लोग मारे गए। महीनों तक UP में कर्फ्यू रहता था। व्यापारी पलायन करते थे और बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। आज 5 साल बाद UP में दंगे समाप्त हुए हैं। यूपी में आज कर्फ्यू नहीं बल्कि धूम-धड़ाके से कांवड़ यात्रा निकलती है।

BJP के घोषणा पत्र में युवाओं के लिए क्या खास?

MBBS की सीटें दोगुना करेंगे।

2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन देंगे।

लाइफ सपोर्ट से लैस एंबुलेंस की संख्या दोगुना करेंगे।

6000 डॉक्टर और 10 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति होगी।

प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग मिलेगी।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम व खेल मैदान बनेंगे।

प्रदेश की सभी विभागीय रिक्तियां भरने के लिए प्रतिबद्ध।

प्रत्येक जिले में डायलिसिस केंद्र।

हर परिवार में कम से कम एक रोजगार या स्वरोजगार का अवसर देंगे।

आज 5 साल बाद UP में दंगे समाप्त हुए

भाजपा का संकल्प पत्र (BJP manifesto) जारी होने पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pardesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Aadityanath) बोले आज जब उत्तर प्रदेश में भाजपा (BJP) के 5 साल बीत रहे हैं तो हम कह सकते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। आज हर बहन, बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकती है। BJP ने अगले 5 सालों के लिए उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों के जीवन में परिवर्तन करने के अपने लक्ष्य को लेकर अपना नया लोक कल्याण सकंल्प पत्र जारी किया है।

Read Also:- UP चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी, सीएम योगी के साथ अमित शाह मौजूद

Related Articles

Back to top button