बड़ी ख़बरराजनीति

Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘BJP-RSS फैला रही नफरत’, प. बंगाल के कूचबिहार बोले राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज पश्चिम बंगाल के कूचबिहार पहुंची है। यात्रा के 11वें दिन राहुल कूचबिहार पहुंच कर खुश नजर आए। राहुल ने इस दौरान जनता से भी बात की। साथ ही राहुल गांधी ने जनता पर जमकर निशाना साधा।

Bharat Jodo Nyay Yatra: जनता के बीच आकर हो रही खुशी

राहुल ने कूचबिहार पहुंच कर सबसे पहले जनता से बात की। उन्होंने जनता को संबोधित करते हए कहा कि, ‘यहां पहुंच कर हमें बहुत खुशी है रहा है। कांग्रेस पार्टी यहां जनता की बात सुनने पहुंची है। हम आप लोगों के साथ मिलकर खड़े हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने प. बंगाल के कार्यकर्ताओं को भी स्वागत के लिए धन्यवाद कहा है।

https://twitter.com/i/status/1750401211352961466

Bharat Jodo Nyay Yatra: बीजेपी-RSS फैला रही हिंसा

राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर बात करते हुए कहा कि हमने इस यात्रा के नाम में न्याय इसलिए जोड़ा है ताकि देश में हो रह अन्याय से हम सभी को न्याय दिला सकें। राहुल गांधी ने इस दौरान बीजेपी और RSS पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और RSS नफरत फैला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्याय और हिंसा फैलाने का काम कर रही है और कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इसी अन्याय के खिलाफ है।

जयराम रमेश का CM हिमंता पर निशाना

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने CM हिमंता के राहुल गांधी को अरेस्ट करने के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समय राहुल गांधी ने देश के सामने 5 न्याय रखे थे। युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, भागिदारी न्याय और श्रमिक न्याय…प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने असम की जनता के साथ अन्याय किया है कि उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया जो सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री निकला। हिमंता बिस्वा सरमा को जो भी करना है वे कर सकते हैं।’

https://twitter.com/i/status/1750417865247965255

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘अगर हिम्मत है तो अभी गिरफ्तार करें’-कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Related Articles

Back to top button