Advertisement

द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर घिरे Adhir Ranjan, मायावती बोलीं- जातिवाद से बाहर आइए

Mayawati on Adhir Ranjan Statement
Share
Advertisement

लखनऊ: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Mayawati on Adhir Ranjan Statement) ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के एक प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिससे सियासी घमासान मच गया। बता दें कि अधीर रंजन (Adhir Ranjan Chowdhury) ने महाहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कह ड़ाला। अब इसी को लेकर सबके निशाने पर कांग्रेस आ गई है। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर इस बयान की कड़ी निंदा की है।

Advertisement

द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर घिरे Adhir Ranjan

मायावती ने कहा भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी का शानदार निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं। इसी क्रम में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना अति-दुःखद, शर्मनाक व अति-निन्दनीय।

बसपा सुप्रीमो (Mayawati on Adhir Ranjan Statement) ने आगे कहा कि इनके द्वारा माननीया राष्ट्रपति जी को टीवी पर ’राष्ट्रपत्नी’ कहने का विरोध करते हुए संसद की कार्यवाही (Adhir Ranjan Chowdhury) भी आज बाधित हुई है। उचित होगा कि कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी माँगे तथा अपनी जातिवादी मानसिकता का परित्याग करे।

अधीर रंजन के बयान पर भड़की BJP, स्मृति ईरानी का बड़ा हमला- ‘देश से माफी मांगे कांग्रेस’

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस (Adhir Ranjan Chowdhury) आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें