BHOPAL: आम आदमी पार्टी ने अडानी समूह के खिलाफ खोला मोर्चा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आम आदमी पार्टी ने अडानी समूह के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों को देश का सबसे बड़ा महाघोटाला बताया है। आम आदमी पार्टी ने इस मामले में जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति से) सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसी के साथ अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी का पासपोर्ट जब्त करने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी नेता पंकज सिंह ने कहा कि अडानी का घोटाला पकड़ा गया है। हिंडनबर्ग ने तो अमरीका, जापान आदि देशों की कंपनियों का घोटाला उजागर किया। उन देशों के उद्योगपतियों ने ये नहीं कहा की ये उनके देश पर हमला है। अगर ये देश पर हमला है तो देश के प्रधानमंत्री मोदी को ज़रूर बोलना चाहिए लेकिन वो खामोश बैठे हैं।
पंकज सिंह ने कहा की पिछले कुछ दिनों मे देश के करोड़ों नागरिकों का अडानी की कम्पनी में साढ़े ग्यारह लाख करोड़ रुपया डूब गया। जो उन्होंने बचत कर निवेश किया था।
पंकज सिंह का कहना है अदानी कोई भरत नहीं है और नाही भारत देश कोई अदानी है लेकिन दश का दुर्भाग्य है की प्रधानमंत्री न्मोदी सिर्फ अदानी से अपनी दोस्ती निभा रहे है, और देश वासियों के साथ विश्वाश घात किया जा रहा है, जनता का ये पैसा अदानी की कंपनी में एस बी आई, पंजाब नेशनल बैंक और एल आई सी के माध्यम से निवेश किया गया था। लेकिन पैसा डूबने के बाद अब मोदी जी खामोश है आगे सिंह का कहना है की मोदी जी ने देश के सारे संसाधन एक व्यक्ति गौतम अदानी को दे दिए है जिसमे रेलवे एयरवेज कोयला बिजली पानी सड़क स्टील तेल सीमेंट गैस इत्यादि शामिल है,
राष्ट्र्यवाद की आड़ में मोदी अडानी अपना भ्रस्ताचार छुपा नहीं सकते अडानी दुनिया के दुसरे नंबर के अमीर बन्ने के बाद वो भरता के 15 टैक्स देने वालो की सुंची में नही है
आखिर किसकी मेहरबानी से?
इस महा घोटाले पर पंकज सिंह ने मांग करी की तत्काल जॉइंट पर्लेमेंट कमिटी का गठन कर इसकी निष्पक्ष जाच की जाए।