
कांग्रेस की Bharat Jodo Nyay Yatra का आज छठा दिन है। लेकिन जैसे-जैसे यात्रा आगे बड़ रही है वैसे वैसे कांग्रेस को एक के बाद एक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि वीरवार (19 जनवरी) को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर FIR दर्ज हुई है। कांग्रेस पर रूट बदलने का आरोप लगा है। इसपर अब कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।
Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘हम चुनौती स्वीकार करते हैं’
कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने FIR दर्ज होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि यात्रा के दौराम कोई नियम नहीं तोड़ा गया है। जयराम रमेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘असम के सीएम लोगों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। इस यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। हम इसमें हैं।” अगले 7 दिनों के लिए असम। उन्हें हमें गिरफ्तार करने दीजिए, हम चुनौती स्वीकार करते हैं।’
‘हम किसी से नहीं डरेंगे’
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi ) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस की ये यात्रा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि, ‘जनता हमारे साथ है। हम किसी से या किसी एफआईआर से नहीं डरेंगे। लोकतंत्र में कोई भी सरकार हमें नहीं रोक सकती।’ उन्होंने कहा कि हमें जहां जनता बुलाएगी हम वहां जाएंगे। ये एक लोकतांत्रिक देश हैं, यहां सभी को हर जगह जाने की इजाजत है।
राहुल ने की नाव पर यात्रा
बता दें कि राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में ही है। आज राहुल ने जोरहाट के निमती घाट से माजुली तक ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पर सफर किया। उन्होंने इस दौरान जनता से भी बात की।
ये भी पढ़ें: Vadodara Boat Accident: वडोदरा नाव हादसे में 18 लोगों पर FIR दर्ज, पुलिस की जांच जारी
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar