Advertisement

Vadodara Boat Accident: वडोदरा नाव हादसे में 18 लोगों पर FIR दर्ज, पुलिस की जांच जारी

Vadodara Boat Accident update FIR against 18 people in hindi
Share
Advertisement

गुजरात के वडोदरा में वीरवार (18 जनवरी) को नाव पलटने से 14 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है।Vadodara Boat Accident पर अब पुलिस ने 18 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और बाकी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

Advertisement

Vadodara Boat Accident:  क्या है मामला?

गुजरात के Vadodara में वीरवार (18 जनवरी) को भीषण हादसा हो गया। पिकनिक के लिए गई ट्रीप मातम में बदल गई। वडोदरा में नगर निगम के आधीन आने वाले हरणी झील में नाव के पलटने से 12 छात्रों और 2 शिक्षकों समेत कुल 14 की मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि नाव की अधिकतम क्षमता 14 लोगों की ही थीं। लेकिन इसके बावजूद नाव में में 31 लोगों को बैठाया गया था। जिसके कारण ये हादसा हुआ। इसमें 27 छात्रों के साथ स्कूल के 4 शिक्षक शामिल थे। इसमें कुछ ही छात्रों को लाइफ जैकेट पहनाई गई थी, बाकी सभी बिना जैकेट के थे। 

Vadodara Boat Accident: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने नाव पलटने की घटना में प्रत्येक मृतक के परिजन को PMNRF से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने की घोषणा की है।

CM भूपेंद्र पटेल ने लिया हालात का जायजा

हादसे के कुछ देर बाद ही गुजरात CM भूपेंद्र पटेल (Bhupendrabhai Patel) घटनास्थल पर पहुंत गए थे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। हादसे में शिकार हुए परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

कांग्रेस नेता अमी रावत ने की जांच की मांग

वडोदरा नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता अमी रावत ने Vadodara Boat Accident को हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि, ‘हम इसे दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का मामला मान रहे हैं। हमारी मांग है कि इस घटना की जांच किसी सिटिंग जज से करायी जाए।’

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर FIR, रूट बदलने का लगा आरोप

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *