Rajasthanबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

शीतकालीन सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बोले- सदन सही ढ़ंग से चले इसका रखा जाए ध्यान

नई दिल्ली: देश में जल्द ही संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सांसदों से उम्मीद जताई है कि सदन सही ढ़ंग से चले इसका ख्याल रखा जाए।

https://twitter.com/AHindinews/status/1462011741563326464?s=20

शीतकालीन सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले सदन सुचारू रूप से चलेगा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि सदन सुचारू रूप से चलेगा। सभी मुद्दों पर चर्चा होगी और प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए अच्छे कार्यों पर भी चर्चा होगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सांसदों से उम्मीद जताई

जयपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आगे कहा कि शिमला में पीठासीन अधिकारियों का 82वां शताब्दी सम्मेलन हुआ है। सम्मेलन में ऐतिहासिक संकल्प लिए गए हैं। आने वाले समय में देश के लोकतंत्र और प्रजातंत्र को मजबूत करते हुए विधान मंडल को सशक्त किया जाए जिससे विधान मंडलों से जनता की अपेक्षाएं पूरी हो सके।

https://twitter.com/AHindinews/status/1462020930129911813?s=20

आगे उन्होनें कहा कि विधान मंडलों की कार्रवाइयां, डीबेट, महत्वपूर्ण परम्पराओं को एक प्लेटफार्म पर लाने का प्रयास करेंगे। विधान मंडलों के अध्यक्षों ने सहमति दी है। आशा है कि देश की जनता वन नेशन वन प्लेटफार्म के आधार पर सभी विधान मंडलों, लोकसभा, राज्यसभा की कार्रवाई देख पाएगी।

Related Articles

Back to top button