बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने शुरू किया अपना प्रचार प्रसार, गुजरात में निकालेंगे “गौरव यात्रा”

गुजरात में विधानसभा चुनाव को भले ही समय हो लेकिन अभी से भाजपा की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो चुकी हैं। अभी से भाजपा ने चुनाव का प्रचार प्रसार तेजी से शुरू करना चालू कर दिया है। जेपी नड्डा ने गुजरात में हुंकार भरते हुए कहा कि ये गौरव यात्रा कोई भारतीय जनता पार्टी की गौरव यात्रा नहीं है, ये गौरव यात्रा सिर्फ गुजरात की गौरव यात्रा नहीं है, ये गौरव यात्रा भारत के गौरव को भव्य करने वाली गौरव यात्रा है।यह हम सब लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि जो देश को दुनिया के नक्शे पर स्थापित करने के लिए, आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए, विकसित भारत बनाने के लिए, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। सबको साथ लेकर चलने वाला भारत, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे छलांग लगा रहा है। उस गौरव यात्रा की गंगोत्री गुजरात है।

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुजरात के पांच अलग-अलग स्थानों से गौरव यात्रा निकालेंगे BJP अध्यक्ष जे. पी. नड्डा बुधवार यानि आज ऐसी ही दो यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे। BJP सूत्रों के मुताबिक यह यात्रा गुजरात के पांच अलग-अलग धार्मिक स्थलों से रवाना की जाएगी और 10 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा राज्य की 182 विधानसभा सीटों में 144 सीटों से होकर गुजरेगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक पहली यात्रा मेहसाणा जिले के बहुचराजी से कच्छ जिले के माता नो मढ़ तक जाएगी। बहुचारजी में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है।दूसरी यात्रा द्वारका से पोरबंदर तक निकलेगी। इन दोनों यात्राओं को नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे।

पार्टी नेताओं के मुताबिक तीसरी यात्रा अहमदाबाद जिले के जंजरका से अहमदाबाद के सोमनाथ तक जाएगी जबकि चौथी यात्रा नवसारी जिले के उनई से दक्षिण गुजरात के खेड़ा जिले स्थित फगवेल तक जाएगी। पांचवीं यात्रा उनई से अंबाजी तक जाएगी।

Related Articles

Back to top button