Other Statesबड़ी ख़बर

Baba Siddique Death : ‘कानून-व्यवस्था की गिरावट को उजागर…’, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बोले राहुल गांधी

Baba Siddique Death : बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन शूटरों ने गोली मारी है। दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक शूटर की तलाश जारी है। इसके साथ ही विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने दुख जताया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी का दुखद निधन चौंकाने वाला और दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दुख जताया है। राहुल गांधी ने कहा कि बाबा सिद्दीकी का दुखद निधन चौंकाने वाला और दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। यह भयावह घटना महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की पूर्ण गिरावट को उजागर करती है। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय होना चाहिए।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड

जानकारी के लिए बता दें कि बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल जैसे ही मुंबई में शाम हुई। गोलियों की आवाज से पूरा बांद्रा गूंज उठा। दशहरा का त्योहार था। लोग दशहरा मना रहे थे। बाबा सिद्दीकी शाम को दफ्तर में मौजूद थे। 9 :30 के आस – पास वह दफ्तर से निकलते हैं। तीन शूटरों ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चला दी। 6 राउंड फायरिंग की गई। मुंबई पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची।

इस मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। तीसरा फरार है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक शूटर यूपी का है। दूसरा हरियाणा का बताया जा रहा है।

संजू के तूफानी शतक, कप्तान सूर्या की शानदार पारी के दम भारतीय टीम ने बनाया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर  

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button