Ayodhya Tourism: धार्मिक टूरिज्म का नया केंद्र अयोध्या, जमीन खरीद की जद्दोजहद

Ayodhya Tourism
Share

Ayodhya Tourism: 22 जनवरी दुनिया भर के लिए एक खास दिन था. अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दिन का इंतजार राम भक्तों को बरसों से था. इस खास मौके पर पूरे अयोध्या को सजाया गया और भव्य स्तर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी किया गया. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण केवल आस्था और अध्यात्म का ही प्रमाण नहीं है बल्कि सरयू नदी के तट पर बसे इस शहर में एक अहम आर्थिक बदलाव भी होने वाला है.

टूरिज्म डिपार्टमेंट के आंकड़ों के अनुसार, अयोध्या पिछले कुछ सालों में धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन जाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी पिछले कुछ सालों में काफी इजाफा हुआ है, इस डिपार्टमेंट ने बताया। 2021 में लगभग तीन लाख लोग अयोध्या आए थे। जो 2022 में 2.39 करोड़ हो गया और 2023 में 31.5 करोड़ हो गया।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ’22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद, अयोध्या विकसित और भव्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में दुनिया के टूरिस्ट मैप में उभरेगा.’ उनका कहना था कि हमारी डबल इंजन सरकार सभी धार्मिक पर्यटन स्थानों पर सक्रिय रूप से काम कर रही है।

ऐसे में एक सवाल उठता है कि क्या राम मंदिर के भक्तों के लिए खुलने के बाद अयोध्या धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन सकेगी? क्या अयोध्या का राम मंदिर आने वाले वर्षों में देश में चार धामों को टक्कर दे पाएगा?

Ayodhya Tourism: एक साल में कितने लोग तीर्थ स्थलों पर जाते हैं

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की। जो 2022 में 143 करोड़ 30 लाख घरेलू श्रद्धालुओं ने विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा की थी। इसी साल भारत धार्मिक स्थानों को देखने के लिए लगभग 66 लाख से अधिक विदेशी श्रद्धालु आए थे।

Ayodhya Tourism: गूगल पर बढ़ी अयोध्या की सर्चिंग

एक ट्रैवल कंपनी ने बताया कि राम मंदिर के उद्घाटन की घोषणा के बाद से भारत से इंटरनेट पर अयोध्या की खोज 1806% बढ़ी है। 30 दिसंबर को हवाईअड्डे के उद्घाटन के दिन, अयोध्या के बारे में सबसे अधिक गूगल सर्च हुए।

इतना ही नहीं, एक ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में लोगों ने अयोध्या को उन टॉप 10 धार्मिक और आध्यात्मिक स्थानों की लिस्ट में सबसे आगे रखा है।

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

ये भी पढ़े: Ayodhya Ram Mandir: अंबानी परिवार ने राम मंदिर पर किया दिल खोलकर करोड़ों का दान