Ayodhya Flight Booking जाना चाहते हैं अयोध्या, शुरू हो गई है बुकिंग

Ayodhya Flight Booking
Ayodhya Flight Booking प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने 12 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या में बने एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्दघाटन किया। अयोध्या में पीएम मोदी ने जिस एयरपोर्ट का उद्दघाटन किया है उसका नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम रखा गया है। इस एयरपोर्ट के उद्दघाटन से पहले एअर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार 29 दिसंबर को ही ऐलान कर दिया था कि देश के तीन शहरों से अयोध्या के लिए सीधे फ्लाइट Ayodhya Flight Booking के संचालन किया जाएगा।
एयरलाइंस ने बताया कि बेंगलुरु और कोलकाता से अयोध्या के बीच 17 जनवरी 2024 से सीधी फ्लाइट का संचालन किया जाएगा और इसके साथ ही एअर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली और अयोध्या के बीच 30 जनवरी से सीधी फ्लाइट का संचालन करेगी।
जानकारी देते हुए एयरलाइंस ने बताया कि बेंगलुरु से अयोध्या के बीच फ्लाइट का टाइमटेबल कुछ इस प्रकार होगा-
-17 जनवरी को सुबह 8.05 मिनट पर पहली फ्लाइट का संचालन होगा, जो 10.35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी।
-वहीं अयोध्या से दिन में 3.40 मिनट पर फ्लाइट उड़ान भरेगी और बेंगलुरु 6.10 मिनट पर पहुंचेगी।
-अयोध्या से पहली फ्लाइट 17 जनवरी को सुबह 11.05 मिनट पर उड़ान भरेगी और दिन में 12.50 पर कोलकाता पहुंचेगी।
-वहीं कोलकाता से दिन में 1.25 मिनट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उड़ान भरेगी जो दिन में 3.10 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: Bhadohi: दर्जनभर मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म, करेंगें रामलला के दर्शन
शुरू हो गई है फ्लाइट की बुकिंग
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम एयरपोर्ट के लिए नई फ्लाइट्स के बारे में जानकारी देते हुए एअर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अंकुर गर्ग ने बताया कि, एअर इंडिया एक्सप्रेस की हमेशा से यह कोशिश रहती है कि वह देश के हर इलाके को फ्लाइट की सेवाओं से जोड़ सके और इसके लिए हम लगातार दिन-रात काम करते हैं। हमने अयोध्या के लिए फ्लाइट्स की मांग को देखते हुए देश के तीन प्रमुख शहरों यानी दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु से सीधे फ्लाइट संचालन का फैसला किया है।
Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK