Ayodhya Accident : यूपी के अयोध्या में बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 11 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन को आ रहे थे।
घायलों की इलाज जारी
मध्य प्रदेश के रीवा से आए कुछ श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए बोलेरो गाड़ी में सफर कर रहे थे। गुरुवार सुबह 5 बजे उनकी गाड़ी थाना पूराकलंदर के कल्याण भदरसा गांव के पास प्रयागराज हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।
पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
ये भी पढ़ें- थाईलैंड में हिरासत में लिए गए भगोड़े लूथरा ब्रदर्स, गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के बाद फरार थे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









