Advertisement

भारत में गूगल अपने लेटेस्ट फोन बनाएगा, 2024 में मिलने लगेंगे मेड इन इंडिया डिवाइस

Share
Advertisement

अब भारत में भी गूगल पिक्सल फोन बनाया जाएगा। पिक्सल 8 इसकी शुरुआत होगी। 2024 में ये उपकरण बाजार में आएंगे। गुरुवार को गूगल फॉर इंडिया इवेंट में डिवाइसेज हेड रिक ओस्टरलोह ने घोषणा की कि कंपनी भारत में उत्पादन सेटअप में पार्टनरशिप करेगी।

Advertisement

ओस्टरलोह ने कहा, “पिक्सल डिवाइसेज की लोकल डिमांड को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन का विस्तार करने की दिशा में यह प्रारंभिक कदम है।” इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह गूगल की मेक इन इंडिया नीति में एक महत्वपूर्ण पहल है।”

एपल भारत में पहले से ही आईफोन बना रहा है

Apple भारत में पहले से ही iPhone बना रहा है। अब गूगल भी ऐसा करेगा। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन में विश्वस्तरीय हब बनना चाहता है। उसने 2025 से 26 तक 300 बिलियन डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने का लक्ष्य रखा है।

4 अक्टूबर को लॉन्च हुआ था पिक्सल 8

4 अक्टूबर 2023 को Google ने पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो फोन लॉन्च किए। इनकी शुरुआती कीमत 75,999 रुपए है, जबकि दूसरी कीमत 1,06,999 रुपए है। 2030 तक Google अपने फोन्स को सपोर्ट करेगा। सिस्टम अपडेट, सिक्योरिटी अपडेट, फीचर ड्रॉप और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का नवाचार इसमें शामिल होंगे।

पिक्सल फोन्स में 50MP कैमरा

पिक्सल 8 में रियर कैमरा: 50MP + 12MP दिया गया है। फ्रंट कैमरा : 10.5MP का है। वहीं पिक्सल 8 प्रो में रियर कैमरा: 50MP + 48MP + 48MP और फ्रंट कैमरा: 10.5MP दिया गया है। Pixel 8 में वही प्राइमरी सेंसर है जो Pixel 8 Pro में मिलता है।

गूगल पूरे कैमरा एक्सपीरियंस में फास्टर ऑटोफोकस का दावा करता है, खासकर लो-लाइट कंडीशन में। कैमरा सॉफ्टवेयर फीचर में मैजिक इरेजर, फोटो अनब्लर, नाइट साइट, टॉप शॉट और बहुत कुछ शामिल हैं। दोनों फोन में टेंसर G3 प्रोसेसर मिलता है।

ये भी पढ़ें: ब्रिटिश PM ऋषि सुनक पहुंचे इजराइल, नेतन्याहू से जंग पर करेंगे बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *