राष्ट्रीयविदेश

सिडनी के बॉन्डी बीच पर आतंकी हमला, पाकिस्तान से कनेक्शन, ताबड़तोड़ फायरिंग, 16 की मौत

Australia Terrorist Attack : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी (Sydney) में बॉन्डी बीच (Bondi Beach) पर आतंकियों ने हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों (Jews) को निशाना बनाया। आतंकियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें 16 लोगों को मौत हो गई। आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथोनी अल्बनीज (PM Anthony Albanese) ने कहा कि बॉन्डी के हालात भयावह और दिल दहला देने वाले हैं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

PM Modi ने जताया दुख

वहीं भारत के प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने आतंकी हमले पर दुख जताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाकर किए गए भयानक आतंकवादी हमले (Terrorist Attack) की हम कड़ी निंदा करते हैं। भारत के लोगों की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ खड़े हैं। भारत आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) रखता है और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है।

16 लोगों की मौत, 45 घायल

पुलिस के मुताबिक, हमले में मरने वालों की संख्या 16 हो गई है। इनमें एक 10 साल की बच्ची और एक इजराइली नागरिक भी शामिल है। वहीं 45 लोग घायल हुए हैं। आतंकियों ने रविवार को बॉन्डी बीच (Bondi Beach) पर लोगों पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 50 साल के आतंकी पिता साजिद अकरम को मौके पर ही गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसका 24 साल का बेटा नवीद अकरम अस्पताल में भर्ती है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी

पुलिस के मुताबिक, 50 साल के आतंकी साजिद अकरम ने लाइसेंसी बंदूक से हमला किया। एनएसडब्ल्यू पुलिस कमिश्नर मल लैनयन ने कहा कि आतंकी अकरम एक गन क्लब का सदस्य था और राज्य के कानून के तहत उसके पास लाइसेंस था। आतंकी साजिद (Terrorist Sajid) के पास 6 बंदूकें थी। गोलीबारी के लिए निकलने से पहले बाप-बेटे ने अपने परिवार को कहा था कि वह मछलियां पकड़ने जा रहे हैं। आतंकी परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।

लोगों में मची चीख पुकार

बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी के बाद मेलबर्न में आयोजित हनुक्का फेस्टिवल (Hanukkah Festival) कैंसिल कर दिया गया है। इसकी जानकारी यहूदी समुदाय से जुड़े एक वकालती संगठन ने एक्स X पर पोस्ट कर दी। सोशल मीडिया पर डरावने वीडियो में रविवार दोपहर नॉर्थ बॉन्डी बीच (Bondi Beach) पर बड़ी संख्या में लोग रेत पर दौड़ते हुए नजर आए। इसी दौरान तेज गोलियों की आवाजें भी सुनाई दी थी। दूसरे वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक दिखाई दिए, जो सड़क पर हाई पावर हथियारों से फायरिंग कर रहे थे। लोग चीखते-चिल्लाते अपनी जान बचाते भाग रहे थे।

Pakistan से जुड़े तार

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के गृह मंत्री टोनी बर्क ने कहा कि आतंकी अकरम 1998 में स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया आया था। उसने वेरेना नामक ऑस्ट्रेलियाई महिला से शादी की। तब से वह रेजिडेंट रिटर्न वीजा पर था। साजिद अकरम के पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता नहीं थी। बर्क ने यह नहीं बताया कि अकरम के लिंक पाकिस्तान (Pakistan) जुड़े हैं। अकरम के बेटे नवीद का जन्म 2001 में ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। वह एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है।

ये भी पढ़ें- अमृतसर में ड्रग मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 KG हेरोइन, 3.90 लाख ड्रग मनी समेत चार गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button