Uttar Pradeshराज्य

Auraiya: जमीनी विवाद के चलते युवक पर किया गया जानलेवा हमला

खबर यूपी के औरैया(Auraiya) जनपद से। यहां जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाई ने भाई को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अछल्दा में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने उपचार के बाद मेडिकल के लिए रेफर किया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। घटना औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के भदौरिया पुरवा गांव की है।

ये है पूरा मामला

घटना औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के भदौरिया पुरवा गांव की है। जहां पर प्रदीप दीक्षित उम्र लगभग 50 साल रोज की तरह दूध देने जा रहे थे। तभी प्रदीप के चचेरे भाई राजेश ने अपने साथियों के मिलाकर प्रदीप के गोली मार दी। जिससे प्रदीप के हांथ में गोली जा लगी। प्रदीप घायल होकर गिर गया। वहीं पूरी घटना की जानकारी तत्काल अछल्दा थाना पुलिस को दी गई। अछल्दा थाना पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद सेफेई मेडिकल के लिए रेफर किया गया। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया पहले भी कार्रवाई की गई थी।

औरैया से सुदीप कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: UP: उन्नाव में दबंगों ने गोली मारकर किसान को उतारा मौत के घाट

Related Articles

Back to top button