Other Statesराज्य

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, उद्धव गुट की प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ‘मतदान कम चरणों में होना…’

Maharashtra News : भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है, जिनमें असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू और पुडुचेरी शामिल हैं. इसी बीच, शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी.”

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मतदान कम चरणों में होना चाहिए और चुनाव जल्द से जल्द होने चाहिए. उनका कहना है कि चुनावी प्रक्रिया जल्दी पूरी होने पर सरकार समय पर बनती है, जिससे जनता को परेशानी नहीं होती और काम चलता रहता है.

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि लंबे समय तक चलने वाले चुनाव का सबसे बड़ा नुकसान जनता को ही भुगतना पड़ता है, उन्होंने बंगाल में आठ चरणों के बजाय दो चरणों में चुनाव आयोजित किए जाने का स्वागत किया, लेकिन सवाल यह है कि लोगों को सरकार बनने के लिए लगभग एक महीने तक इंतजार करना पड़ेगा.

ममता बनर्जी जनता के भरोसे पर सरकार बनाएंगी

प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखें घोषित की गई हैं, लेकिन तबादलों की कार्रवाई केवल पश्चिम बंगाल में हो रही है, उन्होंने ममता बनर्जी को लेकर कहा कि वे अपनी जगह से हटने वाली नहीं हैं और जनता का उनका विश्वास उन्हें फिर से सरकार बनाने का मौका देगा.

मतदान 23 और 29 अप्रैल को होंगे

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने रविवार को 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान का कार्यक्रम दो चरणों में घोषित किया है. इस बार राज्य में 25 सालों के बाद चुनाव सिर्फ दो चरणों में होंगे. मतदान 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही आयोग ने यह निर्णय लिया कि इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में कराए जाएँ.

ये भी पढ़ें- भारत में पहली बार इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, एम्स लाए गए हरीश राणा, हटाया जाएगा लाइफ सपोर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button