JharkhandOther Statesबड़ी ख़बरराजनीति

Assembly Election Live : महाराष्ट्र के मतदाता सुस्त, दोपहर 1 बजे तक 32.18% तो झारखंड में 47.92% हुई वोटिंग

Assembly Election Live : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, वोटिंग शाम 6 बजे खत्म होगी। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं जबकि झारखंड में दो चरणों में हो रहे हैं। झारखंड में पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोट डाले गए थे। अब आज दूसरे चरण के चुनाव की बारी है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और 81 सीटों वाले झारखंड राज्य में बाकी बची 38 सीटों पर आम चुनाव की वोटिंग हो रही है। 23 नवंबर को दोनों राज्यों के नतीजे आएंगे।

अभिनेत्री अनन्या पांडे, अभिनेता चंकी पांडे और पत्नी भावना पांडे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859189571076202511

3 बजे तक झारखंड में 61.47% और महाराष्ट्र में 45.53% हुई वोटिंग

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र में 45.53% और झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में 61.47% मतदान हुआ।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859182967824003273

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी मां शिवांगी कोल्हापुरे, अभिनेता पद्मिनी कोल्हापुरे और भाई सिद्धांत कपूर के साथ मुंबई में महाराष्ट्र चुनाव 2024 में अपना वोट डाला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859184151410393201

गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने #JharkhandElection2024 पर कहा, “…लोगों ने विकास का रास्ता चुना है और इसके लिए वे बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं। मतदान के लिए लंबी कतारें लगी हैं… नतीजे भी कुछ दिनों में आ जाएंगे… मैं लोगों के प्यार के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहती हूं…”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859182604215582832

मशहूर लेखक सलीम खान ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859178575783706669

मुकेश अंबानी ने परिवार संग डाला वोट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनके बेटे अनंत अंबानी और रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859179693770952858

महाराष्ट्र चुनाव 2024 के लिए अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर वोट डालने के बाद मुंबई में एक मतदान केंद्र से बाहर निकले।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859174564435198207

अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने कहा, “मैं सभी से बस इतना कहूंगा कि बाहर निकलें और वोट करें…” #MaharashtraAssemblyElections2024

https://twitter.com/AHindinews/status/1859173951097987330

फिल्म लेखक व गीतकार जावेद अख्तर ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859167800591552793

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859167185794716141

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859165312035569697

गायक राहुल वैद्य और उनकी पत्नी व अभिनेत्री दिशा परमार ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए अपना वोट डाला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859164378370855176

अभिनेता रणबीर कपूर ने लोगों से मतदान की अपील की

अभिनेता रणबीर कपूर ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा, “मतदान करना आपका कर्तव्य है। अगर आपने अब तक मतदान नहीं किया है तो आइए और मतदान कीजिए…”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859159099247820927

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे ने कहा, “बहुत अच्छा माहौल है। लोग बाहर निकलकर मतदान कर रहे हैं। जिस तरह विकास का काम हुआ है, जिस तरह योजनाएं लाई गई हैं। लोग उत्साहित हैं। लाड़ली बहन योजना का असर बहुत ज्यादा है।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859152226435928549

अभिनेता अर्जुन कपूर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859149801075732612

झारखंड में 1 बजे तक 47.92% तो महाराष्ट्र में 32.18% हुआ मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.92% मतदान दर्ज़ किया गया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में दोपहर 1 बजे तक 32.18% मतदान दर्ज़ किया गया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859148365663269227

भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा, “मैं अभी मतदान करके आ रही हूं… सभी से मेरा निवेदन है कि आप सब मतदान करने के लिए आएं। देश के भविष्य के लिए यह आपकी जिम्मेदारी है। जरूर आइए और मतदान कीजिए।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859141840005722605

निर्देशक राकेश रोशन ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859136633108316433

विनोद तावड़े का वीडियो बेबुनियाद है : NCP नेता प्रफुल्ल पटेल

NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “विनोद तावड़े का वीडियो बेबुनियाद है। विनोद तावड़े न पैसे को हाथ लगा रहे हैं, न किसी को दे रहे हैं, न किसी से बात कर रहे हैं। जहां रेस्टोरेंट में वे बैठे थे वहां किसी कमरे में 10 लाख रुपए पकड़ा गए। वो पैसा किसका है ये जांच का विषय है। महायुति 175 सीटों के आसपास जरूर जीतेगी।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859136021625270379

अभिनेता जैकी भगनानी ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859134566205882556

सांसद संजय राउत ने की वोटिंग

शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत और शिवसेना(UBT) नेता और मुंबा देवी सीट से उम्मीदवार सुनील राउत ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए अपना वोट डाला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859134407770288135

भाजपा उम्मीदवार गिरीश महाजन ने वोट डाला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859133593177759915

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने डाला वोट

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “महाराष्ट्र के हित, विकास, प्रगति का मुद्दा था… जो हमारे उद्योगों को यहां से हटाकर गुजरात ले जाया जा रहा है उसका भी मुद्दा था… महाराष्ट्र के विश्वास, विकास और प्रगति को लेकर मैंने मतदान किया…”

संगीतकार कैलाश खेर ने मतदान किया

संगीतकार कैलाश खेर ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

कैलाश खेर ने कहा, “आज मतदान का बहुत शुभ दिन है। मतदान हमारे लिए सबसे बड़ा पर्व है। हर भारतीय को मतदान करने का गर्व है… आपके वोट की चोट कितने ही दुखों को ठीक कर सकती हैं… बहुत सारे ज्ञानियों को मैं जानता हूं जो केवल बातें करते हैं और कमियां निकालते हैं लेकिन खामियों को दूर करने के लिए आप क्या प्रयास कर रहे हैं। आज के दिन घर से निकलिए और मतदान कीजिए… कभी-कभी अयोग्य लोग इसलिए चुने जाते हैं क्योंकि योग्य लोग वोट नहीं देते…”

अभिनेता तुषार कपूर ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

जितना मतदान होना चाहिए उस तरह से मतदान नहीं हो रहा : रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “जितना मतदान होना चाहिए उस तरह से मतदान नहीं हो पा रहा है… राज्यों में मतदान कम हो रहा है जो अच्छी बात नहीं है… कम से कम 80 से 90 प्रतिशत तक मतदान होना चाहिए। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि 5 साल में एक बार चुनाव आता है आपको पूरे परिवार के साथ मतदान करना चाहिए। मैं चुनाव आयोग से आग्रह करना चाहता हूं कि 1000 लोगों के बूथ में काफी लंबी कतारें लगती हैं, उसे 500 मतदाताओं का बूथ बनाया जाए… सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर जो आरोप भाजपा ने लगाए हैं उसकी जांच होनी चाहिए… जनता हमारे साथ है तो डरने की क्या बात है… महायुति की सरकार बनेगी और महाविकास अघाड़ी को यहां बहुत बड़ा झटका लगने वाला है…”

हर किसी को मतदान करना चाहिए : अनुपम खेर

अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर ने वोट डालने के बाद कहा, “हर किसी को मतदान करना चाहिए। इससे बड़ा महोत्सव एक आज़ाद देश में कुछ और नहीं होता। इंफ्रास्ट्रक्चर, आसान जीवन बनाने के लिए वोट करें। जो आज मतदान में भाग नहीं लेगें, फिर उन्हें शिकायत करने का कोई हक नहीं है।”

दिग्गज प्रेम चोपड़ा ने वोट डाला

दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

प्रेम चोपड़ा ने कहा, “यहां(चुनाव केंद्र पर) इंतजाम अच्छे हैं… मेरे पास विकल्प था कि मैं घर से मतदान करूं हालांकि मैं खुद यहां मतदान करने आया हूं…”

महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 12.59% मतदान हुआ।

चौथी बार फिर रवि राणा बडनेरा विधानसभा से विधायक बनेंगे : नवनीत राणा

भाजपा नेता नवनीत राणा ने कहा, “रवि राणा पिछले 15 वर्षों से बडनेरा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राजकीय पृष्ठभूमि न होने के बाद तीन बार एक ही क्षेत्र का अगर वे प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तो इससे स्पष्ट होता है कि बाबा भीम राव अंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकारों के अनुरूप कार्य करके एक सामान्य व्यक्ति भी एक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सकता है। चौथी बार फिर रवि राणा बडनेरा विधानसभा से विधायक बनेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।”

गीतकार गुलज़ार ने मतदान किया

गीतकार गुलज़ार और उनकी बेटी, लेखिका और निर्देशक मेघना गुलज़ार ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

गीतकार गुलज़ार ने कहा, “…उम्मीद है कि हमारा आम आदमी बहकेगा नहीं। हमारा आम आदमी सब जानता है और सब पहचानता है और वो किसी के बहकावे में ना आकर उसे ही वोट करेगा जो सही है।”

11 बजे तक झारखंड में 31.37% तो महाराष्ट्र 18.14% हुआ मतदान

झारखंड चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 31.37% मतदान हुआ महाराष्ट्र चुनाव 2024 में सुबह 11 बजे तक 18.14% मतदान हुआ।

महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 12.59% मतदान हुआ।

देवेंद्र फडणवीस ने की लोगों से वोट डालने की अपील

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मैं सभी से ये निवेदन करना चाहता हूं कि लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है। लोकतंत्र में सहभागिता ही सबसे महत्वपूर्ण बात है। जो लोग अपनी सरकार से अपेक्षा रखते हैं, उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वो मतदान करें। मेरा सभी से आग्रह है कि 100% मतदान करें, हर हाल में मतदान करें और लोकतंत्र के इस उत्सव में सहभागी बनें।”

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और येओला विधानसभा सीट से NCP उम्मीदवार छगन भुजबल ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

छगन भुजबल ने कहा, “…बाबा साहेब अंबेडकर और भारत के सभी नेताओं ने हम सभी को इस देश का मालिक बनाया है। पहले ऐसा नहीं था, सभी को मतदान का अधिकार नहीं था… अगर हम अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हैं तो किसकी सरकार आनी चाहिए वो तय होता है… सभी लोगों को मतदान करना चाहिए, यही मेरी सबसे अपील है।”

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने वोट डाला

महाराष्ट्र CM और कोपरी-पचपखड़ी विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार एकनाथ शिंदे ने वोट डाला।

एकनाथ शिंदे ने कहा, “आज लोकशाही का उत्सव है। सभी को वोट करना चाहिए। ये देश को मजबूत बनाएगा… लोगों ने हमारा ढाई साल का काम भी देखा है और उनका भी देखा है। जो विकास को रोका था, हमने उसे शुरू किया।”

बाहर निकलें और वोट करें : आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और उद्धव ठाकरे और वर्ली विधानसभा क्षेत्र से उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार आदित्य ठाकरे #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान करने पहुंचे।

आदित्य ठाकरे ने #MaharashtraAssemblyElections2024 पर कहा, “बाहर निकलें और वोट करें।”

शिवसेना उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने डाला वोट

वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

मिलिंद देवड़ा ने कहा, “मैं मुंबई और महाराष्ट्र के सभी मतदाता भाई-बहनों से दिल से अनुरोध करना चाहूंगा कि कृपा मतदान कीजिए। जिन नेताओं, पार्टियों और जिस गठबंधन ने आपके लिए काम किया है और वो आगे भी काम करना चाहेंगे, उन्हें वोट दें।”

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने लोगों से मतदान की अपील की

अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने #MaharashtraAssemblyElections2024 पर कहा, “मैं चाहती हूं कि सारी जनता घर से बाहर निकले और वोट दे… जो भी (सत्ता में) आए वो अच्छा आए और जनता की सेवा करे…”

झारखंड के रांची कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने मतदान केंद्र पहुंचकर किया वोट

अभिनेत्री निकिता दत्ता ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए वोट डाला।

दिग्गज अभिनेत्री शुभा खोटे ने डाला वोट

दिग्गज अभिनेत्री शुभा खोटे #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव चल रहा है। महाराष्ट्र में मैंने अपने परिवार के साथ मतदान किया है। मैं महाराष्ट्र के अपने सभी भाई-बहनों खासकर हमारी लाडकी बहनों से ये अपील करता हूं कि बहुत बड़े पैमाने पर वोट करें क्योंकि मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं है बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। लोकतंत्र में हम सरकार चुनते हैं और जिसको हम चुनते हैं उसी से हम अपेक्षा रखते हैं। अगर हम सरकार से अपेक्षा करते हैं तो मतदान करना भी बहुत आवश्यक है…”

अभिनेता सुनील शेट्टी ने डाला वोट

अभिनेता सुनील शेट्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने बांद्रा में एक मतदान केंद्र पहुंचे।

एक्टर कार्तिक आर्तिक आर्यन ने किया मतदान

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए अपना वोट डाला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859101605456736592

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने डाला वोट

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बांद्रा में #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने कहा, “मतदान अधिकार भी है और कर्तव्य भी। मतदान जरूर करें… मैं उन लोगों को मतदान दूंगा जो महाराष्ट्र के विकास के साथ-साथ यहां के बच्चों का भी कल्याण करें।”

सीएम धामी ने लोगों से की अपील

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मैं केदारनाथ विधानसभा के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। केदारनाथ में जो विकास के कार्य चल रहे हैं उन्हें गति देने में अपना सहयोग प्रदान करें। आज महाराष्ट्र और झारखंड में भी मतदान हो रहा है। वहां के भी सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि मतदान में भाग लेकर डबल इंजन की सरकार बनाएं।”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “आज लोकसभा चुनाव के 6 महीने बाद फिर एक बार भारत और महाराष्ट्र का भाग्य तय करने का दिन आ गया है। आज सुबह से ही मैं देख रहा था कि लोग किस प्रकार से उत्तर मुंबई में मतदान कर रहे हैं और मुझे खुशी है कि लोग भारी संख्या में बाहर आए हैं और मतदान कर रहे हैं… चुनाव आयोग ने इस बार बहुत अच्छी व्यवस्था की है… किसी को असुविधा नहीं हो रही है… मैं उम्मीद करता हूं कि इस बार 60% से अधिक वोटिंग होगी… ये वोट मात्र वोट नहीं है। हमारे आने वाले 5 वर्ष के भविष्य के आप शिल्पकार बनने वाले हैं… मैं सभी से अपील करता हूं कि आप अवश्य वोट डालने जाएं…”

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने किया मतदान

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और साकोली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और साकोली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले ने कहा, “महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व में ही महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी। मतदान के जो रुझान आ रहे हैं, उसके आधार पर राज्य में कांग्रेस के ही सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनकर आएंगे… कल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पैसे बांटते हुए पकड़े गए… उनका कहना है कि वे चिट्ठी बांटने गए हैं। इसका अर्थ तो ये है कि उनके पास कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं… भाजपा संवैधानिक व्यवस्था को नहीं मानती…”

‘मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं…’

गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने कहा, “मैं अपनी जीत को लेकर इसलिए भी आश्वस्त हूं क्योंकि मेरा कार्यकाल काफी छोटा रहा लेकिन इस समय में मैंने जी तोड़ मेहनत की है… इतने कम कार्यकाल में मैंने यदि इतना काम किया है तो 5 साल के समय में मैं और काम करूंगी… पहले चरण में जो मतदान हुआ इससे समझा जा सकता है कि हमारी आधी आबादी हमें(JMM) खासकर हेमंत सोरेन को मजबूती दे रही है।”

भाजपा के नेतृत्व में NDA की विजय सुनिश्चित है : धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कहा, “भाजपा के नेतृत्व में NDA की विजय सुनिश्चित है… महाराष्ट्र और झारखंड दोनों जगहों पर वहां के लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है… महायुति को पूर्ण बहुमत मिलेगा जो 175 तक जा सकता है और झारखंड में भी NDA को बहुत बड़ी बढ़त मिलेगा। मैं वहां के वोटर्स से अपील करता हूं कि दोनों राज्यों में प्रगति के लिए NDA के प्रार्थियों को जिताएं…”

भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने कहा, “आज चुनाव है, जनता से अपील है कि वोट करें। वोट करना हमारी ज़िम्मेदारी है। वोट करने से एक अच्छी और मजबूत सरकार आने से निश्चित फायदा है।”

नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 6.03% मतदान

महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक 6.03% मतदान हुआ।

अभिनेता रितेश देशमुख ने पत्नी संग डाला वोट

अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए लातूर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने कहा, “हर किसी को वोट डालने का अधिकार है। लोगों को बाहर आकर अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। आज एक महत्वपूर्ण दिन है, आप एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं…”

झारखंड में सुबह 9 बजे तक 12.71% और महाराष्ट्र में 6.61% हुआ मतदान

झारखंड चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 12.71% मतदान हुआ। महाराष्ट्र चुनाव 2024 में सुबह 9 बजे तक 6.61% मतदान हुआ।

सुप्रिया सुले पर लगे आरोपों पर शरद पवार ने कहा

वोट डालने के बाद एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि महाराष्ट्र के लोग शांतिपूर्ण तरीके से बड़ी संख्या में मतदान करेंगे। 23 नवंबर के बाद यह देश के सामने आ जाएगा कि राज्य में सरकार बनाने की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी।” सुप्रिया सुले पर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा, “…जिस व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं, वह कई महीनों तक जेल में था, ऐसे लोगों को सामने लेकर झूठे आरोप लगाना, यह सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।”

‘आज विकास का महायज्ञ है और हमें मतदान करके चुनाव के महायज्ञ में आहुति डालनी है’

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष और कामठी से पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान पर कहा, “आज विकास का महायज्ञ है और हमें मतदान करके चुनाव के महायज्ञ में आहुति डालनी है… कामठी विधानसभा में हमें अच्छी विजय मिलेगी और जनता महायुति के पक्ष में मतदान करेगी और मुझे भी कामठी विधानसभा की जनता सेवा का मौका देगी।”

हम पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने #JharkhandElection2024 पर कहा, “हम पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं… हमारे सारे मुद्दे जनता तक चले गए हैं… हम किसी कीमत पर दो-तिहाई मतों से सरकार बनाने जा रहे हैं जहां भाजपा पहली बार अपने दम पर झारखंड में सरकार बनाने जा रही है।” झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर 38 सीटों पर मतदान जारी है।

अभिनेता अक्षय कुमार ने डाला वोट

अभिनेता अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा, “मतदान केंद्र पर बहुत अच्छा इंतजाम किया है। सफाई रखी हुई है, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है।”

BMC कमिश्नर और जिला चुनाव अधिकारी भूषण गगरानी ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए वोट मतदान किया।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने किया मतदान

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान करने के बाद कहा, “व्यवस्था बहुत अच्छी थी… मैं भारतीय चुनाव आयोग और मुंबई के चुनाव अधिकारियों को बहुत ही सुचारू मतदान के लिए बधाई देना चाहता हूँ… मुझे लगता है कि चुनाव सप्ताह के मध्य में हो रहे हैं इसलिए उम्मीदें हैं कि मतदान प्रतिशत अधिक होगा।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859063858130022456

NCP-SCP प्रमुख शरद ने किया मतदान

NCP-SCP प्रमुख शरद #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान करने बारामती के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859079081846809017

मुंबई जिला कलेक्टर ने लोगों से वोट डालने की अपील की

मुंबई जिला कलेक्टर संजय यादव ने कहा, “आज हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज मैंने अपना वोट डाला है और मैं मुंबई और महाराष्ट्र के सभी लोगों से यही अनुरोध करता हूँ कि वे भी अपना वोट डालें…”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859078786693951908

NCP उम्मीदवार नवाब मलिक ने लोगों से मतदान की अपील की

मतदान करने के बाद मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से NCP उम्मीदवार नवाब मलिक ने कहा, “आज मैंने अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल किया। लोगों से विनती करता हूं कि अपने परिवार के साथ मतदान करें और अपनी मर्जी के विधायक चुनें।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859077135400669423

अभिनेता सोनू सूद ने की लोगों से मतदान की अपील

अभिनेता सोनू सूद ने कहा, “यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह जाकर मतदान करे। बहुत जरूरी है ये देश के लिए। छुट्टी मत मनाइए, जाइए और मतदान कीजिए।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859076286234456178

अभिनेता जॉन अब्राहम ने बांद्रा मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जॉन अब्राहम ने रिजवी कॉलेज, बांद्रा मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859075756158316836

माहिम निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने #MaharashtraAssemblyElections2024 पर कहा, “बाहर निकलकर ज्यादा से ज्यादा वोट करें… लोगों की जो प्रतिक्रिया रही है वो भी मेरे लिए बहुत बड़ी बात रही है…”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859075354809233873

‘मैंने सुधांशु त्रिवेदी के सभी 5 सवालों का जवाब दिया है’

NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, “मैंने सुधांशु त्रिवेदी के सभी 5 सवालों का जवाब दिया है….ये झूठ कोई फैला रहा है। मैंने साइबर क्राइम को इसकी शिकायत की है…सुधांशु त्रिवेदी जहां चाहे मैं उनसे उनकी पसंद की जगह पर, उसकी पसंद के समय, उनकी पसंद के मंच पर बहस करने के लिए तैयार हूं… आज सुबह मैंने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859074554041430443

एनसीपी उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी ने डाला वोट

बांद्रा ईस्ट से एनसीपी उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए अपना वोट डाला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859074525197201692

बांद्रा ईस्ट से NCP उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी ने कहा, “…आज मैंने मतदान किया और सभी युवाओं को मतदान करना चाहिए।”

अभिनेता फरहान अख्तर ने किया मतदान

फिल्म निर्माता और अभिनेता फरहान अख्तर मुंबई के बांद्रा में एक मतदान केंद्र पर #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए अपना वोट डाला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859073415505998078

एनसीपी-एससीपी उम्मीदवार युगेंद्र पवार ने कहा, “पीढ़ी बदलनी चाहिए…”

बारामती विधानसभा सीट से एनसीपी-एससीपी उम्मीदवार युगेंद्र पवार ने कहा, “पीढ़ी बदलनी चाहिए और नई पीढ़ी को आगे आना चाहिए… आज हमारे देश में 60% लोग 35 वर्ष से कम उम्र हैं। नई पीढ़ी को आगे आना होगा… एक युवा नेतृत्व भी तैयार होना चाहिए।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859072913720402110

फिल्म निर्देशक जोया अख्तर ने किया मतदान

फिल्म निर्देशक जोया अख्तर मुंबई के बांद्रा में एक मतदान केंद्र पर #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

झारखंड भाजपा अध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने किया मतदान

झारखंड भाजपा अध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने #JharkhandElection2024 के लिए मतदान किया। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर मतदान जारी है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859071104058617876

झारखंड भाजपा अध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने कहा, “हर किसी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। यह लोकतंत्र का महापर्व है और 5 वर्षों में एक बार हमें प्रदेश के भविष्य को बढ़ाने और बनाने का अवसर मिलता है… हमें अपने और राज्य के भविष्य को बेहतर करने के लिए मतदान करना है…हेमंत सोरेन ने पूरे 5 सालों तक नौजवानों को छला है… जो गड़बड़ी हुई है उसकी भी जांच करवाई जाएगी…”

अभिनेता अली फज़ल ने डाला वोट

अभिनेता अली फज़ल ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859070148822659588

दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने परिवार संग किया मतदान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859070011853467695

वोट डालने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा, “मैं काफी समय से ECI (भारत के चुनाव आयोग) का चेहरा रहा हूं। मैं जो संदेश दे रहा हूँ, वह है वोट देना। यह हमारी ज़िम्मेदारी है। मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि वे बाहर आकर वोट करें।”

कांग्रेस नेता और ब्रह्मपुरी विधानसभा से उम्मीदवार विजय वडेट्टीवार ने ब्रह्मपुरी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859069123546018022

बारामती विधानसभा सीट से NCP-SCP उम्मीदवार युगेंद्र पवार ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए अपना वोट डाला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859068466596376739

सांसद सुप्रिया सुले ने किया मतदान

NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859066514923811002

शिवसेना नेता और मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार शाइना एन.सी. ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859059593672094003

मतदान के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार बोले “यह चुनाव महाराष्ट्र की आने…”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बारामती विधानसभा क्षेत्र से NCP उम्मीदवार अजित पवार ने कहा, “यह चुनाव महाराष्ट्र की आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है। हम(महायुति सरकार) बहुत सारी योजनाएं लेकर आए हैं, हम काम कर रहे हैं और आगे भी हम काम करना चाहते हैं… मुझे बारामती के लोगों और मतदाताओं के ऊपर पूरा विश्वास है। वे मुझे अच्छे मतों से जिताकर आठवीं बार विधानसभा में भेजेंगे।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859058425873002945

फिल्म निर्देशक कबीर खान ने किया मतदान

फिल्म निर्देशक कबीर खान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859058220788314185

NCP-SCP नेता संदीप नाइक ने अपना वोट डाला

https://twitter.com/AHindinews/status/1859057181708218635

NCP-SCP नेता और बेलापूर विधानसभा से MVA के उम्मीदवार संदीप नाइक ने कहा हर व्यक्ति को अपना मतदान करना चाहिए। विकास के लिए और अवसरों के लिए लोगों को वोट करना चाहिए। चुनाव में स्पर्धा होती है लेकिन सामने वाले के बारे में न सोचकर लोगों की अपेक्षाओं के बारे में सोचना चाहिए

एक्टर राजकुमार राव ने डाला वोट, लोगों से की मतदान की अपील

अभिनेता राजकुमार राव #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए अपना वोट डालने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “मतदान बहुत जरूरी है। महाराष्ट्र में सभी लोग जाएं और मतदान करें…”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859057105405440166

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने किया मतदान, बोले- “महायुति यहां सरकार बनाने जा रही है…”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बारामती विधानसभा क्षेत्र से NCP उम्मीदवार अजित पवार ने #MaharashtraElection2024 के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा “महायुति यहां सरकार बनाने जा रही है…”

https://twitter.com/AHindinews/status/1859053897639457250

JMM सांसद नलिन सोरेन ने वोट डाला

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान शुरू हो गया है। JMM सांसद नलिन सोरेन ने वोट डाला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859053653333864801

झारखंड: #JharkhandElection2024 के दूसरे चरण के तहत 38 सीटों पर मतदान शुरू हुए।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859053270301610307

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने किया मतदान

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859048189095276763

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, “हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है… यह हर नागरिक का मूल कर्तव्य है कि चुनावों में वे मतदान केंद्रों पर जाएं और वोट दें… अपने घर पर बैठकर इंतजार न करें… अपने सुविधाजनक समय पर आएं और वोट दें…”

मुंबादेवी सीट से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान से पहले मुंबई के श्री मुंबादेवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859043706260910523

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने डाला वोट

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859049371792535997

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “लोकतंत्र में मतदान करना नागरिक का कर्तव्य है। हर नागरिक को यह कर्तव्य निभाना चाहिए। मैं उत्तराखंड में था, लेकिन कल रात मैं अपना वोट डालने के लिए यहाँ आया। सभी को मतदान करना चाहिए…”

मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने किया मतदान

मुंबई भाजपा अध्यक्ष और बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार आशीष शेलार ने #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1859051242984796405

मुंबई भाजपा अध्यक्ष और बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार आशीष शेलार ने कहा, “आप आइए प्रथम कर्तव्य कीजिए, बड़े पैमाने पर वोट करें और अपने विभाग, अपने राज्य और शहर की विकास की गंगा में शामिल हो जाएं।” भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर लगे कैश बांटने के आरोप पर उन्होंने कहा, “उद्धव ठाकरे की पार्टी और संजय राउत की पार्टी का ‘कट जिहाद’ है। इनकी पार्टी जाति की भाषा बोलकर कट गई… लोगों ने भी उन्हें कट कर दिया और उनकी भाषा को सुनकर भी लोग उनसे कटने लगे हैं…”

ये भी पढ़ें: BVA वर्कर्स ने विनोद तावड़े को होटल में बनाया बंधक, लगाया कैश बांटने का आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button