जब बिहार के सांसद ने निभाया था विश्वामित्र का किरदार

Ashwani Chaubey as Vishwamitra

Ashwani Chaubey as Vishwamitra

Share

Ashwani Chaubey as Vishwamitra: जगह थी दिल्ली का लाल किला परिसर, कार्यक्रम था लवकुश रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला का। इसमें केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे भी मौजूद थे। हालांकि मौजूद तो अन्य गणमान्य लोग भी थे लेकिन आज हम बात अश्वनी चौबे की करेंगे। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों।

Ashwani Chaubey as Vishwamitra: बक्सर के सांसद ने लाल किले में किया था मंचन

तो जान लीजिए कि ऐसा यूं क्योंकि चौबे जी यहां सिर्फ एक अतिथि नहीं बल्कि श्रीराम सीता और संपूर्ण अयोध्यावासियों के लिए आदरणीय की भूमिका में थे। दरअसल केंद्रीय मंत्री और बिहार के बक्सर से सांसद अश्वनी चौबे ने लाल किला परिसर में हो रही इस रामलीला में विश्वामित्र का किरदार निभाया था।

Ashwani Chaubey as Vishwamitra: बात करते-करते हुए भाव विह्वल

वो इस क्षण को याद कर आज भी भावुक हो जाते हैं। वकौल अश्वनी चौबे, यह परम सौभाग्य का क्षण था। ईश्वर की असीम कृपा है कि मैं बक्सर जैसे आध्यात्मिक सांस्कृतिक एवं पौराणिक शहर से जनता जनार्दन के आशीर्वाद से सांसद हूं। महर्षि विश्वामित्र बक्सर की पावन भूमि से हैं। ऐसे में उनका अभिनय करना परम सौभाग्य की बात है। बक्सर उनकी तपस्थली थी।

‘भगवान विष्णु के दो अवतारों से जुड़ा है बक्सर’

बक्सर के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि श्रीराम और लक्ष्मण ने इसी धरा पर विश्वामित्र के मार्गदर्शन में ताड़का का वध किया था। यह भगवान विष्णु के वामन अवतार की स्थली भी है। ऐसे में इस किरदार का मंचन मेरे लिए पर सुखदायी क्षण रहा। वह बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बक्सर का सर्वांगीण विकास हुआ है। बक्सर पर्यटन के दृष्टिकोण से भारत सहित दुनिया के मानचित्र में आया है।

रिपोर्टः धीरज कुमार, संवाददाता, बक्सर, बिहार

ये भी पढ़ें: पटना: जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें